एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: यूनिवर्सिटी में 5 छात्रों पर बिजली गिरी, सभी झुलसे, 2 की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को महावीर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से 5 छात्र झुलस गए थे. अब इस घटना का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है जिसमें पेड़ के नीचे खड़े छात्रों पर बिजली गिरती हुई साफ दिखाई दे रही है. छात्र यूनिवर्सिटी में आयोजित महावीर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. 

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे. इस बीच अचानक बिजली गिरने से सभी छात्र जमीन पर गिर गए. एक छात्र उठकर भाग गया, बाकी पांच छात्र झुलस गए. बाद में उनके साथियों ने उन्हें यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. 

मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को महावीर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यूनिवर्सिटी के कैंपस के अंदर न्यू हॉस्टल वर्धमान भवन में बी टेक तृतीय वर्ष के छात्र संस्कार जैन निवासी मध्य प्रदेश के धामू सागर, सिद्धांत कुमार बीसीए फाइनल वर्ष निवासी मेरठ, मानव सिंह बीएससी नर्सिंग निवासी प्रयागराज, शिवेश सिंह बीए एलएलबी और ललितपुर निवासी बंटी राजा बीसीए तृतीय वर्ष करीब साढ़े आठ बजे एक अन्य साथी छात्र के साथ कार्यक्रम में जाने के लिए निकले थे. 

BJP विधायक ने अखिलेश यादव और अजय राय को दी नसीहत, 'तिवारी हाता' को बताया 'अपराध की यूनिवर्सिटी'

5 में से 2 की हालत गंभीर
रास्ते में आंधी और बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. तभी अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई. बिजली गिरने से छात्र बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. कुछ देर में एक छात्र होश में आया और शोर मचाकर दूसरे छात्रों को बुलाया. इसके वहां से गुजर रहे अन्य छात्रों ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. 

पांचों छात्रों में से तीन की हालत सही होने पर उनको आईसीयू में से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. शिवेश और बंटी राजा की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी छात्रों के परिजनों को घटना के तुरंत बाद सूचना दे दी थी जिस से उनके परिवार वाले यूनिवर्सिटी पहुँच गये थे. अब घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: बहराइच में हैवानियत की हदें पार, तलाकशुदा पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा, आरोपी गिरफ्तार
यूपी: बहराइच में हैवानियत की हदें पार, तलाकशुदा पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा, आरोपी गिरफ्तार
'दुबला-पतला सुरक्षाकर्मी, खुद ही बचाते थे...', BJP सांसद रवि किशन ने बताई पश्चिम बंगाल की हकीकत
'दुबला-पतला सुरक्षाकर्मी, खुद ही बचाते थे...', BJP सांसद रवि किशन ने बताई पश्चिम बंगाल की हकीकत
कांशीराम के बाद अब अंबेडकर जयंती पर भी सपा की नजर, अखिलेश यादव ने चल दिया बड़ा दांव
कांशीराम के बाद अब अंबेडकर जयंती पर भी सपा की नजर, अखिलेश यादव ने चल दिया बड़ा दांव
उत्तराखंड: अर्जित अवकाश वाले बयान से सियासी हलचल, हरीश रावत के पोस्ट पर कांग्रेस की बढ़ी टेंशन!
उत्तराखंड: अर्जित अवकाश वाले बयान से सियासी हलचल, हरीश रावत के पोस्ट पर कांग्रेस की बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
Viral Video : कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
Embed widget