एक्सप्लोरर

UP Politics: मुरादाबाद में गोद लिए गांव की खुली पोल, सपा सांसद ने BJP पर साधा निशाना, कहा- छलावा है आदर्श ग्राम योजना

Saansad Adarsh Gram Yojana: तीन गांवों को गोद ले चुके सांसद स्वीकार कर रहे हैं कि योजना जनता के साथ छलावा है. उन्होंने आरोप लगाया कि योजना मद में सरकार की तरफ से से फंड नहीं मिला.

UP Politics: मुरादाबाद में सांसद आदर्श ग्राम योजना (SAGY) जमीन पर आदर्श साबित होने से बहुत दूर दिखाई दे रही है. सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने पिछले तीन वर्षों में लोकसभा क्षेत्र के तीन गांवों सिरसवां गौड़, सराय खजूर, कोरवाकु को गोद लिया था. शहर से 15 किलोमीटर की दूरी पर हाईवे किनारे बसे सिरसवां गौड़ गांव की हकीकत एबीपी न्यूज की पड़ताल में खुलकर सामने आ गई. गांव में कूड़ों का ढेर लगा हुआ है. बारिश की वजह से गड्ढों में जलजमाव है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का विकास आसपास के लिए प्रेरणा नहीं बन सका.

आदर्श ग्राम योजना पर सवाल खड़े कर गए सपा सांसद

आदर्श घोषित सिरसवां गौड़ गांव में रोजगार के लिए योजना की भी शुरुआत नहीं हुई. आजीविका का बेहतर अवसर, स्कूल, लाइब्रेरी, खेल का मैदान और किसानों को ड्रिप इरिगेशन की सुविधा नहीं मिली. उन्होंने कहा कि होना तो चाहिए था कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सिरसवां गौड़ गांव मिसाल बनता. ग्रामीणों ने माना कि मूलभूत सुविधाओं के नाम पर सोलर लाइटें लगवा दी गई हैं. प्यास बुझाने के लिए पियाऊ की भी व्यवस्था सांसद निधि से की गई है.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में गोद लिए गांव की खुली पोल

मुरादाबाद सांसद डॉ एसटी हसन एबीपी न्यूज के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने सच्चाई को स्वीकार करते हुए सांसद आदर्श ग्राम योजना को छलावा बताया. सपा सांसद ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के नाम पर लोगों को धोखा दिया गया. उन्होंने कहा कि सबसे पहले 2019 में सिरसवां गौड़ गांव को गोद लिया था. गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना का फायदा नहीं मिल सका. सिरसवां गौड़ के बाद दो और गांवों राय खजूर, कोरवाकु को गोद लिया.


UP Politics: मुरादाबाद में गोद लिए गांव की खुली पोल, सपा सांसद ने BJP पर साधा निशाना, कहा- छलावा है आदर्श ग्राम योजना

सरकार ने गोद लिये जाने वाले गांवों की लिस्ट मांगी थी. खानापूर्ति करने के लिए नामों की सूची सरकार को भेज दी. उन्होंने कहा कि अधिकारियों से पत्र लिख कर पहले गोद लिए गांवों के विकास कार्यो की जानकारी मांगने पर भी अभी तक नहीं मिली. उन्होंने दावा किया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना की धनराशि नहीं दी गई. कोरोना के नाम पर दो साल की सांसद निधि को सरकार ने रोक लिया. ऐसे में सांसद आदर्श गांव के लिए विकास का काम कैसे करे?

लोकसभा क्षेत्र में जरूरी काम सांसद निधि की राशि से कराए गए. लेकिन गोद लिए गांवों को अलग से कोई फायदा नहीं मिला. अब सरकारी तंत्र की खानापूर्ति कहें या सांसद की लापरवाही सच्चाई है कि गोद लिए गांव अभी तक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित नहीं सके. उन्होंने आदर्श ग्राम योजना को छलावा बताते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धूमधाम से सांसद आदर्श ग्राम योजना की 11 अक्तूबर 2014 में शुरुआत की थी.


UP Politics: मुरादाबाद में गोद लिए गांव की खुली पोल, सपा सांसद ने BJP पर साधा निशाना, कहा- छलावा है आदर्श ग्राम योजना

योजना के तहत हर सांसद को अपनी लोकसभा में एक गांव को गोद लेना था. गांव को गोद लेने की मंशा बुनियादी सुविधाओं के साथ खेती, पशुपालन, कुटीर उद्योग, रोजगार पर जोर दिया जाना था. सांसद आदर्श ग्राम योजना पर अब मुरादाबाद के सांसद ने सवाल उठाए हैं.

तीन गांवों को गोद ले चुके सांसद स्वीकार कर रहे हैं कि योजना जनता के साथ छलावा है. उन्होंने आरोप लगाया कि योजना मद में सरकार की तरफ से से फंड नहीं मिला. इसलिये गांवों का विकास कैसे कराते? सपा सांसद ने गोद लिए गांवों का विकास करने से पल्ला झाड़ लिया है. बीजेपी सरकार पर ठीकरा फोड़कर क्या विपक्षी सांसद लोकसभा चुनाव के लिए मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं? 

Haji Yaqoob Qureshi News: पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को गैंगस्टर मामले में मिली जमानत, जेल से रिहा करने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'
RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'
'ये रूठों को मनाने वाला...', योगी कैबिनेट के विस्तार की खबरों पर अखिलेश यादव का तंज
'ये रूठों को मनाने वाला...', योगी कैबिनेट के विस्तार की खबरों पर अखिलेश यादव का तंज
रामनवमी से पहले उड़ीसा के कलाकार की अनोखी कलाकृति, धान के 1.21 लाख दानों से तैयार किया राम दरबार
रामनवमी से पहले उड़ीसा के कलाकार की अनोखी कलाकृति, धान के 1.21 लाख दानों से तैयार किया राम दरबार
JDU छोड़ केसी त्यागी और बेटे ने थामा RLD का दामन, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता
JDU छोड़ केसी त्यागी और बेटे ने थामा RLD का दामन, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

वीडियोज

Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया
Dhurandhar: The Revenge के Vivek Sinha को Zahoor Mistry बनने के लिए मिली धमकी | Ranveer Singh
Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
PAK में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'
RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'एक दम थर्ड क्लास..' धुरंधर 2 को देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, वीडियो शेयर कर लगाए 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' के नारे
'धुरंधर 2' देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, जमकर लगाए 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' के नारे
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर संकट, 8 बड़े देशों ने ईरान को घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने को कहा
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर संकट, 8 बड़े देशों ने ईरान को घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने को कहा
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
FDA Supplement Alert: Amazon पर बिक रहे इन सप्लीमेंट में मिला जहर! इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बना लें दूरी
Amazon पर बिक रहे इन सप्लीमेंट में मिला जहर! इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बना लें दूरी
Embed widget