एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में चलती बाइक पर युवक को आया हार्ट अटैक, 15 मिनट तक तड़पने से हुई मौत

UP News: प्रदेश के मुरादाबाद में बुलेट से जा रहे 20 साल के युवक की बीच रास्ते में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई. ऐसे में स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बाइक पर जा रहे एक युवक को हार्ट अटैक आने के कारण उसकी मौत हो गई. वह सड़क पर करीब 15 मिनट तड़पता रहा. लोगों ने देखा तो मदद के लिए दौड़े और सीपीआर दिया, चेहरे पर पानी के छींटे मारे लेकिन युवक की मौत हो गई. 

घटना मुरादाबाद के कोतवाली कटघर इलाके के पचपेड़ा की है. बुधवार को घटना का CCTV सामने आया है. परिवार का दावा है कि युवक को कोई बीमारी नहीं थी. युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. युवक की पहचान मकबरा सेकंड भेंडा वाली गली में रहने वाले पीतल व्यापारी गुलजार के बेटे हंजला के रूप में हुई है. जिसकी उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है. 

स्थानीय लोगों ने हंजला को अस्पताल पहुंचाया
हंजला सोमवार दोपहर बुलेट से घर से निकला था. वह कारीगरों के पास तकादा करने जा रहा था. दोपहर 3:31 बजे युवक पचपेड़ा मोहल्ले में चाकू वाली मस्जिद के पास अपनी बाइक लेकर पहुंचा, अचानक उसकी बाइक डगमगाने लगी. हंजला ने बुलेट को कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन उसकी बाइक आगे चलकर एक पोल के पास खड़ी दूसरी बाइक पर जा गिरी.

वहीं पर युवक तड़पने लगा. पीछे से आ रहे एक अन्य व्यक्ति ने उसे देखा तो दौड़कर बाइक पकड़ी, तभी अन्य स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और बाइक पर ही उसकी पीठ को सहलाने लगे, तभी उसमें से एक युवक पानी लेकर पहुंचा और पानी के छींटे मारे. 

डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया
मदद के लिए पहुंचे लोगों ने हंजला को बेहोश होते देख उसे सीपीआर दिया. सीने पर प्रेशर दिया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई. हंजला को बाइक से उतारकर अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हंजला के पिता गुलजार ने बताया की बेटे को कभी कोई बीमारी नहीं हुई थी.

डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है. हंजला को दफन कर दिया है. हंजला अपने पिता गुलजार के साथ पीतल का कारोबार करता था. वह बहन भाइयों में सबसे बड़ा था. उसकी दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई है.

यह भी पढ़ें-एटीएस और गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, खालिस्तान कमांडो फोर्स का मंगत सिंह गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: घर जमाई बनने से इनकार पर बवाल, पत्नी ने मायके वालों संग बीच सड़क पति और सास को पीटा
घर जमाई बनने से इनकार पर बवाल, पत्नी ने मायके वालों संग बीच सड़क पति और सास को पीटा
UP Politics: आजम खान के जिले में बसपा से आए नेता को अखिलेश यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी, क्या है रणनीति?
आजम खान के जिले में बसपा से आए नेता को अखिलेश यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी, क्या है रणनीति?
बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा के शुल्क बढ़ाने की तैयारी, BKTC जल्द बोर्ड बैठक में रखेगा प्रस्ताव
बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा के शुल्क बढ़ाने की तैयारी, BKTC जल्द बोर्ड बैठक में रखेगा प्रस्ताव
यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सपा नेता का बड़ा दावा, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात
यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सपा नेता का बड़ा दावा, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget