एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: शस्त्र लाइसेंस केस में मुख्तार अंसारी के खिलाफ टली सुनवाई, 5 सितंबर अगली तारीख

Allahabad High Court News: बता दें कि मुख्तार अंसारी के सभी शस्त्र लाइसेंस पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं. हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस राजवीर सिंह की सिंगल बेंच कर रही है.

Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से जुड़े एक मामले में सुनवाई 05 सितंबर तक के लिए टल गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दाखिल ट्रांसफर पिटीशन के बाद सुनवाई को टाल दिया गया. जानकारी के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता पी सी श्रीवास्तव ने कोर्ट से सुनवाई टालने का अनुरोध किया था. अब इस केस की अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी. बता दें कि फर्जी कागजातों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस को लेकर मुख्तार अंसारी पर गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में मुकदमा दर्ज है.

इसके पहले मुख्तार अंसारी ने इसी मुकदमे को वाराणसी ट्रांसफर करने मांग की थी. मुख्तार अंसारी पर फर्जी कागजात पर शस्त्र लाइसेंस हासिल करने का आरोप है. इसको लेकर 4 दिसंबर 1990 को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में मुख्तार अंसारी पर मुकदमा दर्ज किया गया था. आज कोर्ट में राज्य सरकार ने दलील दी थी कि कि इसी तरह के मुकदमे का ट्रायल वाराणसी एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में भी चल रहा है.

शस्त्र लाइसेंस को लेकर वाराणसी के चेतगंज थाने में भी मुख्तार अंसारी पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी. राज्य सरकार आर्म्स एक्ट से जुड़े दोनों मुकदमों की सुनवाई एक साथ चाहती है. वहीं मुख्तार अंसारी की ओर से अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय अपना वकालतनामा कोर्ट में दाखिल कर चुके हैं. 

एक अन्य मामले में भी हुई सुनवाई

बता दें कि मुख्तार अंसारी के सभी शस्त्र लाइसेंस पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं. हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस राजवीर सिंह की सिंगल बेंच कर रही है. बता दें कि इसके पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज कृष्णानंद राय की हत्या से जुड़े केस में सुनवाई हुई.  मुख्तार अंसारी ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर गैंगस्टर मामले में मिली 10 साल की  सजा को चुनौती दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी के वकील उपेंद्र उपाध्याय ने सर्टिफिकेट दाखिल किया.

उपेंद्र उपाध्याय ने कोर्ट को बताया कि मुख्तार अंसारी इस केस के बाद 12 साल 4 महीने से जेल में बंद हैं. जबकि एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट गाजीपुर से उन्हें 10 साल की सजा मिली है. वकील के अनुसार मुख्तार अंसारी कोर्ट से मिली सजा से ज्यादा सजा ट्रायल के दौरान मुख्तार अंसारी भुगत चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

Prayagraj: मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा के खिलाफ अपील, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, 13 सितंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget