एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: NH चौड़ीकरण के दौरान गिराई गई 300 साल पुरानी मस्जिद, SDM क्या बोले?

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा किया जा रहा है और इसके लिए स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण को हटवा रहा है. अतिक्रमण हटाने के दौरान धार्मिक स्थल भी ढहाए गए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस समय चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. चौड़ीकरण के काम में बाधा बन रहे 300 साल पुरानी मस्जिद को जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलवा कर धराशाई करवा दिया गया. यह मस्जिद सदर तहसील के अंतर्गत शेरनगर गांव में मौजूद था. ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह सरकारी जमीन पर बनी हुई थी. 

ग्राम समाज की जमीन पर बनी थी मस्जिद

पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य जनपद में इस समय तेजी से चल रहा है. शेरनगर गांव में 300 साल पुरानी मस्जिद इस कार्य के बीच में बाधा बन रही थी. जिला प्रशासन ने ग्राम समाज की जमीन के 1020 वर्ग मीटर के दायरे में बनी मस्जिद पर बुल्डोजर चलाकर उसे गिरा दिया. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि यह 709 एडी पानीपत खटीमा मार्ग के नाम से जाना जाता है. यहां तहसील के 3 गांव हैं और 2 गांव में पूरी तरह से अतिक्रमण हटाया गया है. श्रीनगर एक ऐसा गांव हैं जहां अतिक्रमण अभी भी है.

एसडीएम ने हटाने की पहले भी की थी अपील

एसडीएम ने कहा, 'सरकारी संपत्ति के 1020 वर्ग मीटर में एक पुराना धार्मिक स्थल विद्यमान था. पहले भी मैंने इसे हटाने की व्यवस्था करने कहा था लेकिन लोगों ने कुछ नहीं किया. जिसके कारण आज पर्याप्त पुलिस बल और राजस्व टीम के सहयोग से इसको हटवाया जा रहा है. यह विकास के लिए हो रहा है तो इसमें सब का सहयोग जरूरी है. यह राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए हो रहा है. यह लगभग 300 साल पुराना धार्मिक स्थल बताया जा रहा है. इस मार्ग पर दो धार्मिक स्थल और हैं जो बच रहे हैं वह भी जल्दी ही हटाए जाएंगे. हाईवे निर्माण में जो अतिक्रमण है वह तो हटेगा ही लेकिन अधिग्रहण की गई जमीन पर जो निर्माण हैं और जिनके लिए पैसे दिए जा चुके हैं या देने की प्रक्रिया में हैं, उनको हटाना है.'

ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद में पैसों के लिए दो कत्ल, कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, नाबालिग पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
महोबा: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
Moradabad News: कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget