एक्सप्लोरर

सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले- 'धार्मिक स्थलों की तरह शिक्षा के मंदिरों पर ध्यान दें सीएम योगी'

UP News: नगीना सांसद व आजाद समाज पार्टी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने एक बार फिर केंद्र व यूपी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने PM SHRI और यूपी सरकार की मिशन कायाकल्प योजना पर सवाल उठाया है.

UP Politics: नगीना सीट से सांसद व आजाद समाज पार्टी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने एक बार फिर केंद्र व योगी सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. आसपा नेता ने कहा कि, डबल इंजन वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने 'प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI)' योजना और उत्तर प्रदेश सरकार ने 'मिशन कायाकल्प' जैसी बड़ी-बड़ी योजनाओं का प्रचार किया, जिनमें आधुनिक स्कूल और बेहतर बुनियादी ढांचे का वादा किया गया था. लेकिन मैनपुरी के इस स्कूल की हालत इन योजनाओं की सच्चाई को उजागर करती है. इनका लाभ न तो बच्चों को मिला और न ही शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुधारने में कोई ठोस कदम उठाया गया.

नगीना सांसद ने कहा कि आज स्थिति यह है कि सरकारी स्कूलों में बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. यह विकास का नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का प्रमाण है. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, 'मैं यह कहना चाहता हूँ कि हमारे बच्चों का भविष्य किसी भी सरकार के लिए केवल एक चुनावी एजेंडा नहीं हो सकता, यह देश का भविष्य है.' लोकतंत्र के चारों स्तंभ इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करें तो इस दिशा में सकारात्मक बदलाव संभव है जिसकी जनता अपेक्षा करती है.

'शिक्षा के मंदिरों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार'
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ जी, जिस प्रकार आप हमारे धार्मिक स्थलों पर ध्यान देते हैं, उसी प्रकार यदि आप शिक्षा के इन मंदिरों पर ध्यान दें, तो हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सकता है. इन स्कूलों में मुख्यतः आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं. उनके भविष्य के साथ सरकार की यह लापरवाही जानबूझकर की गई साजिश प्रतीत होती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आसपा नेता कहा कि सरकार की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा के मंदिरों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए, क्योंकि एक सशक्त राष्ट्र की नींव बेहतर शिक्षा पर ही रखी जाती है.

ये भी पढ़ें:  महाकुंभ से वापस आगरा लौंटी गौरी, छात्रा का दान लेने पर जूना अखाड़े ने महंत को किया निष्कासित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget