एक्सप्लोरर

Nainital News: शक्तिपीठों में शामिल मां नयना देवी के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, नाम के पीछे छुपी है ये रोचक कहानी

Nainital News: सृष्टि के संरक्षक भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शव को खंड खंड कर दिया. इस घटना में पारवती की बांयी आंख देश के इसी हिस्से में गिरी और इस देवी का नाम 'नयना देवी' रखा गया.

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल में पहले नवरात्र के मौके पर मंदिरों में भगवान को अब सर्दी के वस्त्र बदलकर गर्मी के वस्त्र पहना दिए गए हैं. पहले नवरात्र के मौके पर मां नयना देवी के मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. देश के 51शक्तिपीठों में शामिल नैनीताल की मां नयना देवी  (Maa Naina Devi mandir) के दर्शनों के लिए देशभर से भक्त आते हैं. उत्तराखण्ड  (Uttarakhand) के सुन्दर पहाड़ी स्थल नैनीताल के बारे में पुराणों में कहा गया है कि देवी पारवती का पार्थिव शरीर खंडित होने के बाद उनकी बांयी आंख यहां गिरी थी. 

क्या है इतिहास
पुराणों में लिखा है कि देवी पारवती के पिता दक्ष प्रजापति ने जब विशाल यज्ञ में भगवान शिव को आमंत्रण नहीं दिया, तो इस कदम से नाराज होकर देवी पारवती यज्ञ के हवन कुण्ड में कूदकर सती हो गईं. इससे दुखी भगवान शिव ने देवी पारवती का पार्थिव शरीर लेकर ब्रह्माण्ड के चक्कर लगाने शुरू कर दिए. 

नयना देवी नाम क्यों पड़ा
सृष्टि का सन्तुलन बिगड़ने से तीनों लोकों में हाहाकार मच गया. तब सृष्टि के संरक्षक भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शव को खंड खंड कर दिया. इस घटना में पारवती की बांयी आंख देश के इसी हिस्से में गिरी और इस देवी का नाम 'नयना देवी' रखा गया. शहर को अगर आप ऊंचाई से देखेंगे तो ये आंख के आकार का नजर आता है. उस समय खंडित देवी पारवती के शरीर से गिरे. हिस्सों को शक्ति पीठ का नाम दिया गया है और नयना देवी मंदिर भी देश के उन्हीं 51 शक्तिपीठों में शुमार है.

UP में बुल्डोजर का खौफ, शख्स ने SDM से लगाई अर्जी- मेरा घर अवैध है, इसे गिरा दीजिए, जानें पूरा मामला

किसने बनवाया मंदिर
पुराणों के अनुसार सरोवर नगरी नैनीताल को ऋषियों की तपोस्थली के रूप में भी जाना जाता है. पुराणों में वर्णित है कि यहां अत्रि, पुलस्त्य और पुलह ऋषियों ने तपस्या करते हुए तपोबल से मानसरोवर का पानी यहां खींच लिया था. कालांतर में नैनीताल की खोज हुई और यहां के शुरुवात में से एक निवासी मोती राम साह ने सरोवर के किनारे श्री मां नयना देवी का मंदिर बनवाया.

उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नवरात्र शुरू होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. ऐसे ही इक्यावन (51) शक्ति पीठों में से एक नैनीताल की नैना देवी मंदिर में भी भक्तों की सवेरे से ही भीड़ उमड़ी रही है. नैनी सरोवर से लगे नैना देवी मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना की और सबकी खुशहाली की कामना की. शक्ति पीठ की मान्यता वाले इस मंदिर में विराजमान साक्षात मां अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं. मां के दर्शनों के लिए यहां भक्त दूर दूर से मंदिर में पहुंचते हैं. मां भी अपने भक्तों का उद्धार करने में कहीं पीछे नहीं रहती हैं और उनकी मनोकामना पूरी करती हैं.

UP: आज काशी पहुंचेंगे नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा, बाबा विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन, साथ होंगे सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
UP Weather: यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
UP Weather: यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
LPG Crisis: 'सप्लाई सामान्य है, कालाबाजारी रोकने के लिए...', दिल्ली में LPG संकट के बीच सरकार का बयान
'सप्लाई सामान्य है, कालाबाजारी रोकने के लिए...', दिल्ली में LPG संकट के बीच सरकार का बयान
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
Eid Skincare Tips: ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
Embed widget