एक्सप्लोरर

Jack Dorsey: जैक डोर्सी के आरोपों पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जवाब, कहा- 'ऐसा होता तो किसान आंदोलन...'

Raebareli News: नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्हें मिथ्या बताया और कहा कि किसान आंदोलन एक साल तक चला और शांतिपूर्वक निस्तारित हुआ.

Jack Dorsey Interview: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली (Raebareli) पहुंचे, जहां बछरावां में उन्होंने लाभार्थी सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना काल जैसे बुरे वक्त में भी बीजेपी (BJP) सरकार में 140 करोड़ लोगों को राशन दिया गया, कोई ये नहीं कह सकता कि वो भूख से परेशान रहा. हमारी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को राशन दिया. यही नहीं उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर भी निशाना साधा. 

नरेंद्र तोमर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वह दिन में सपने देख रहे हैं. सपने देखने का अधिकार सभी को है. आंदोलनकर्ता पर भी उन्होंने कहा कि संविधान में सभी को हक है अपनी बात कहने का लेकिन वह नियम कानून के अंदर रहकर अपनी बात कहें. तो वहीं ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के आरोपों को उन्होंने झूठा बताया.

जैक डोर्सी के आरोपों पर कही ये बात

नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्हें मिथ्या बताया और कहा कि किसान आंदोलन एक साल तक चला और शांतिपूर्वक निस्तारित हुआ. अगर डोर्सी के आरोपों में सच्चाई होती तो आंदोलन जल्दी समाप्त हो जाता. नरेंद्र तोमर ने कहा जैक डार्सी के सभी आरोप मिथ्या हैं. नरेंद्र तोमर इस कार्यक्रम के बाद सेनानी होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए और सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मोदी सरकार की जमकर तारीफ की. 

दरअसल, ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डार्सी ने आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन के दौरान ट्विटर को शट डाउन किये जाने की धमकी मिली थी. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के अकाउंड भी सस्पेंड करने का दबाव था जो आंदोलन के पक्षधर थे. इस बयान के बाद देश की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है. विरोधी दल लगातार इस बयान को लेकर बीजेपी पर हमला कर रहे हैं. 

अखिलेश यादव के बयान पर दिया जवाब

कृषि मंत्री ने अखिलेश यादव के उस बयान पर हमला किया जिसमें उन्होंने यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत का दावा किया था. उन्होंने कहा वे दिन में सपने देख रहे हैं. सपने देखने का अधिकार सभी को है. रायबरेली लोकसभा सीट महत्वपूर्ण मानी जाने पर कहा कि देश की सभी 540 लोकसभा सीटें हमारे लिए महत्वपूर्ण है. हम उसको लेकर काम कर रहे हैं.

 ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: पुरोला मामले पर मुस्लिम निकायों के सदस्य सीएम धामी से मिले, 26 मई से ही बंद हैं दुकानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget