एक्सप्लोरर

UP News: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आए नरेश टिकैत, बीजेपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Naresh Tikait News: बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सरकार पर त्यागी समाज को बदनाम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि त्यागी समाज की तौहीन बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

Naresh Tikait News: यूपी के शामली में बीकेयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tiakit) का बड़ा बयान सामने आया है. टिकैत ने आरोप लगाया कि सरकार त्यागी समाज को बदनाम कर रही है.  त्यागी समाज की तौहीन बर्दाश्त नहीं की जा सकती. वहीं टिकैत ने बीजेपी (BJP) को नसीहत दी कि बीजेपी में लाल कृष्ण आडवाणी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) जैसे अच्छे नेता भी हैं, उनको इन नेताओं से सलाह मशवरा करना चाहिए. टिकैत ने कहा बीजेपी सरकार बड़े-बड़े नेताओं की अनदेखी कर रही है. पता नहीं बीजेपी की डोर किसके हाथ में हैं. बीजेपी ने सारी हद पार कर दी है. 

नरेश टिकैत का बीजेपी सरकार पर हमला

नरेश टिकैत ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार तानाशाही है. सरकार को सख्त तो होना चाहिए और विकास करने चाहिए. टिकैत ने कहा हम हमेशा त्यागी समाज के साथ हैं, बिन बुलाए भी त्यागी समाज के साथ जाएंगे चाहे वो बुलाएं या न बुलाएं. नरेश टिकैत ने ये बात शुक्रवार को शामली के खेड़ी पट्टी गांव में कही, जहां वो शहीद मनीष मलिक की मूर्ति के अनावरण में आए थे. इस पंचायत में नरेश टिकैत ने श्रीकांत त्यागी का समर्थन करते हुए कहा कि त्यागी समाज की तौहीन सहन नहीं होगी. 

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आए टिकैत

नरेश टिकैत ने कहा कि श्रीकांत त्यागी एक जिम्मेदार व्यक्ति है, वह गलत काम नहीं कर सकता. यह एक षड्यंत्र रचा गया है श्रीकांत त्यागी और त्यागी समाज किसी महिला का कोई अपमान नहीं कर सकता. कुछ छोटी मोटी बात गलती से हो भी जाती है यह एक षड्यंत्र है. श्रीकांत के खिलाफ 25000 का इनाम और गैंगस्टर की धाराओं में निरोध कर सब बेफिजूल बात है. त्यागी को फंसाया गया है. यह सरकार द्वारा षड्यंत्र रचाया गया है. भारतीय किसान यूनियन त्यागी समाज के साथ है. हमने उनका सदा सहयोग किया है और करते रहेंगे.

UP Politics: PM कैंडिडेट के तौर पर नीतीश कुमार के बाद अब अखिलेश यादव की चर्चा, सपा सांसद ने किया बड़ा दावा

आतंकवादी जैसा बर्ताव कर रही है सरकार
बीकेयू अध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी से छोटी मोटी गलती हो भी जाती है, तो ऐसा थोड़ा है कि उसके आतंकवादी जैसा बर्ताव करें. एक ही दिन में गैंगस्टर और 25 हजार रुपये की इनाम राशि सरकार की अच्छी सोच नहीं है. सरकार का जाट, गुर्जर समाज के प्रति भी सही व्यवहार नहीं है जो भी कुछ बोलेगा उस पर सख्ती बरतना सही नहीं है. उन्होंने बीजेपी सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि बीजेपी में आडवाणी और राजनाथ सिंह जैसे अच्छे नेता भी हैं उनसे भी सलाह मशविरा करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

Chitrakoot News: बांदा नाव हादसे के बाद भी लापरवाह प्रशासन, चित्रकूट में ओवरलोड सवारियां लेकर जा रहे यमुना पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget