एक्सप्लोरर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के बाद प्रयागराज जंक्शन पर बढ़ाई गई सुरक्षा, ये रास्ते किए ब्लॉक

New Delhi Railway Station Stampede: महाकुंभ में आज शनिवार ( 15 फरवरी) तकरीबन डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है, कल रविवार की छुट्टी होने की वजह से इससे भी ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद है.

 Prayagraj Junction News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के बाद प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है. प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भी आज जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी. रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जमा होने से श्रद्धालुओं को अब प्रयागराज जंक्शन परिसर में एंट्री नहीं दी जा रही है, रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है.

महाकुंभ में स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को पैदल भी रेलवे स्टेशन की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है.महाकुंभ आने वाले जो भी श्रद्धालु रेलवे स्टेशन जाना चाहते हैं उन्हें खुसरो बाग में डायवर्ट किया जा रहा है. रेलवे स्टेशन पर हालात सामान्य होने पर ही श्रद्धालुओं को यहां से छोड़कर स्टेशन पर जाने की अनुमति दी जाएगी.

महाकुंभ में आज तकरीबन डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है, कल रविवार की छुट्टी होने की वजह से इससे भी ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से सफर तय कर रहे हैं, भारी भीड़ उमड़ने से पिछले कुछ घंटे से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्तों को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है.

श्रद्धालुओं को पैदल भी रेलवे स्टेशन की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है, यात्रियों को खुसरो बाग में इकट्ठा होने को कहा जा रहा है. जल्द ही कुछ स्पेशल ट्रेन चलकर रेलवे स्टेशन पर हालात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि प्रयागराज शहर के आठ रेलवे स्टेशनों से आज 15 फरवरी को 120 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं. इसके अलावा 188 रूटीन की ट्रेन चली हैं, कल 308 ट्रेनों के जरिए यात्री आए और गए हैं.

वहीं दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ​​ने कहा, "दो ट्रेनें देरी से चल रही हैं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के कारण भीड़ बहुत ज्यादा हो गई थी. कुछ लोग घायल हुए हैं, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. 15-20 मिनट के अंतराल में भारी भीड़ के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. यह तब हुआ जब एक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई और लोग उस ट्रेन को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे."

होली से पहले शराब पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट, यूपी में दारू की पेटियां खरीदने लगे लोग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget