एक्सप्लोरर

नोएडा में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रेस्टोरेंट नहीं कर सकेंगे होम डिलीवरी, ये है वजह

Noida News: रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी रेस्टोरेंट न तो होम डिलीवरी कर सकेंगे और ना ही खुल सकेंगे. हाल ही में एक रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

No Food Home Delivery Service in Noida: नोएडा में रेस्टोरेंट में खाने का शौक रखने वाले और होम डिलीवरी मंगाने वाले लोगों के लिए एक अहम खबर आई है. अब नोएडा (Noida) प्रशासन ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी रेस्टोरेंट (Restaurant) को बंद करने और होम डिलीवरी (Home Delivery) ना करने का आदेश जारी किया है. लेकिन प्रशासन ने ऐसा क्यों किया इसपर एबीपी गंगा (ABP Ganga) ने नोएडा के एडिशनल डीसीपी कुमार रणविजय से बातचीत कर वजह जानने की कोशिश की.

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से पूरा देश जंग लड़ रहा है. साथ ही हाल ही में जिले में रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और इसके पीछे की वजह भी होम डिलीवरी थी. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशाशन ने ये कदम उठाया है. कोरोना वैश्विक महामारी से धीरे-धीरे प्रदेश सरकार लड़ने में कामयाबी हासिल कर रही है लेकिन नोएडा में 31 अगस्त से 30 सितंबर तक लागू धारा 144 को मद्देनजर रखते हुए जिले में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी रेस्टोरेंट न तो होम डिलीवरी कर सकेंगे और ना ही खुल सकेंगे. इस आदेश के बाद जहां रेस्टोरेंट एसोसिएशन निराश है वहीं जिला प्रशासन इसे वैश्विक महामारी से निपटने और कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त करने की दिशा में बढ़ाया गया कदम बता रहा है.

रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

आपको बता दें कि अभी हाल ही में एक रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और इस हत्या की वजह भी होम डिलीवरी थी. शायद यही वजह है कि जिला प्रशासन ने रात में होम डिलीवरी पर रोक लगाते हुए सभी रेस्टोरेंट को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. पुलिस प्रशासन की मानें तो रात में सिर्फ आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को ही खोलने की छूट दी गई है बाकी सभी संस्थान रात्रि में बंद रहेंगे. जिले में धारा 144 लागू करने का मकसद ही यही है कि कोरोना वैश्विक महामारी को पूरी तरह से नियंत्रित किया जाए साथ ही कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रहे.

प्रशासन की इस पहल से रेस्टोरेंट व्यवसायियों का कहना है पहले ही कोरोना महामारी के चलते उनके कारोबार की कमर टूट गई है. ऐसे में रेस्टोरेंट बंद करना और होम डिलीवरी ना होने की वजह से कारोबार पर काफी फर्क पड़ेगा. इसलिए प्रशासन को रेस्टोरेंट कारोबारियों के बारे में सोचते हुए कोई बीच का रास्ता निकालना चाहिए ताकि रेस्टोरेंट कारोबार भी प्रभावित न हो और इस महामारी से लड़ाई लड़ते हुए कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त भी रखी जा सके.

यह भी पढ़ें-

केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- यूपी चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व और विधायक करेंगे मुख्यमंत्री का फैसला

क्या समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे शिवपाल यादव? प्रसपा अध्यक्ष ने खुद दिया जवाब

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget