एक्सप्लोरर

पिता की डांट से नाराज 11वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Noida News: घटना के वक्त आर्यन की दादी घर पर ही मौजूद थी. गोली आवाज सुनकर वो घबरा गईं. जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो आर्यन खून से लथपथ पड़ा था, जिसके बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए.

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक 17 साल के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पिता की डांट से नाराज होकर मानसिक दबाव के चलते छात्र ने ये कदम उठा लिया. घटना के वक्त के छात्र की दादी भी घर पर मौजूद थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. परिवार पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 

ये घटना थाना जारचा क्षेत्र के छायसा गांव की है. जहां रहने वाले मोकम सिंह का 17 साल का बेटा आर्यन मलिक ग्यारहवीं क्लास का छात्र था. बताया जा रहा है कि आर्यन पिता के साथ खेत पर काम करने गया था. इसी दौरान पिता ने उसे किसी बात पर डांट दिया. पिता की डांट के बाद आर्यन बेहद क्षुब्ध हो गया और घर वापस लौट आया. घर आने के बाद उसने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और खुद को गोली मार ली. 

पिता की डांट से नाराज होकर की आत्महत्या
घटना के वक्त आर्यन की दादी घर पर ही मौजूद थी. गोली आवाज सुनकर वो घबरा गईं. जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो आर्यन खून से लथपथ पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस सारे पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. छात्र के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है. 

इस मामले पर जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सौम्या सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान थाना जारचा क्षेत्र के छायसा गांव में रहने वाले आर्यन मलिक के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. एसीपी ने कहा कि आर्यन 11वीं कक्षा का छात्र था. पिता ने उसे किसी बात पर डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह घर आया और पिता की लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर खुद को गोली मार ली. उन्होंने बताया कि छात्र के परिजन ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है.

(पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

महाकुंभ में दस से ज्यादा भाषाओं में लगेंगे साइनेज, श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, बेलगाम बाइक की टक्कर से हुई रैपिडो चालक की मौत
देहरादून: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, बेलगाम बाइक की टक्कर से हुई रैपिडो चालक की मौत
यूपी: होली से पहले लगभग 77 हजार घरों की बिजली कटी, नोएडा-गाजियाबाद भी शामिल, जानें पूरा मामला
यूपी: होली से पहले लगभग 77 हजार घरों की बिजली कटी, नोएडा-गाजियाबाद भी शामिल, जानें पूरा मामला
Lucknow News: लखनऊ में ब्राह्मण सम्मेलन में मंच पर पहुंचे डॉ. दिनेश शर्मा तो हुआ हंगामा, UGC को लेकर नारेबाजी
लखनऊ में ब्राह्मण सम्मेलन में मंच पर पहुंचे डॉ. दिनेश शर्मा तो हुआ हंगामा, UGC को लेकर नारेबाजी
Israel Iran War: यूपी की मिट्टी से जुड़ी थी खामेनेई की विरासत, मौत की खबर से सदमे में बाराबंकी का यह गांव
यूपी की मिट्टी से जुड़ी थी खामेनेई की विरासत, मौत की खबर से सदमे में बाराबंकी का यह गांव

वीडियोज

बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu
US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
Embed widget