एक्सप्लोरर

ED के सामने पेश नहीं हुए पूर्व IAS मोहिंदर सिंह, फिर भेजेगी समन, नोएडा जमीन घोटाले से जुड़ा मामला

IAS Mohinder Singh: पिछले दिनों ईडी ने पूर्व आईएएस मोहिन्दर सिंह के चंडीगढ़ स्थित घर पर छापेमारी की थी. ईडी को करोड़ों रुपए के हीरे जवाहरात और नामी-बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे.

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में हैसिंडा प्रोजेक्ट भूमि घोटाले में जांच के दायरे में फंसे पूर्व आईएएस और नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहिंदर सिंह बुधवार को लखनऊ स्थित प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए. पिछले दिनों हैसिंडा के संचालकों के ठिकानों पर छापे के दौरान ईडी ने उनका चंडीगढ़ स्थित आवास भी खंगाला था. जहां ईडी को करोड़ों रुपए के हीरे जवाहरात और नामी-बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे. इसके बाद से ही ईडी उनसे पूछताछ करना चाहती है, इसके लिए ईडी ने उन्हें यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था पर मोहिंदर नहीं पहुंचे. 

सूत्रों की माने तो मोहिंदर ने ईडी के अधिकारियों को अपने ना आने का कोई जवाब भी नहीं भेजा है और न ही ना आ पाने की कोई वजह बताई है. ईडी के सूत्रों की माने तो  अब ईडी एक बार फिर से उनका समन भेजने की तैयारी में है और अगर इसके बाद भी वह पेश नहीं हुई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. 

छापेमारी में मिले अहम दस्तावेज
आपको बता दें कि चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर आज से 2 साल पहले भी स्मारक घोटाले में से पूछताछ के लिए विजिलेंस ने नोटिस भेजा गया था पर तब वह ऑस्ट्रेलिया में थे जिस कारण वह पेश नहीं हुए थे, पर जब पिछले दिनों उनके आवास पर छापा मारा गया था तब वह घर में मौजूद मिले थे. ईडी ने पिछले दिनों छापेमारी के दौरान उनके आवास और बैंक लाकर से कई संपत्तियों के दस्तावेज पाए हैं. 


ED के सामने पेश नहीं हुए पूर्व IAS मोहिंदर सिंह, फिर भेजेगी समन, नोएडा जमीन घोटाले से जुड़ा मामला

इन संपत्तियों में निवेश की गई रकम और उसकी कमाई के स्रोत को लेकर ईडी मोहिंदर सिंह से पूछताछ करना चाहती है। ईडी को उनकी कुछ बेनामी संपत्तियों की भी जानकारी मिली है, वहीं एचपीपीएल संचालकों को लाभ पहुंचाने के बिंदुओं पर भी ईडी उनसे सवाल जवाब करना चाहती है. इसके साथ ही स्मारक घोटाले में भी उनसे पूछताछ होने की संभावना है.

घर से मिला पांच करोड़ का हीरा
दरअसल हैसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लोटस 300 प्रोजेक्ट के फ्लैट खरीदारों से ठगी के मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर जांच शुरू हुई है. इसी मामले में ईडी ने 17 और 18 सितंबर को एचपीपीएल और क्लाउड नाइन के प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रहे सरप्रीत सिंह सूरी, निर्मल सिंह, विदुर भारद्वाज, आदित्य गुप्ता, आशीष गुप्ता और नोएडा अथॉरिटी के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहिंदर सिंह के साथ अन्य 12 के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान मोहिंदर के घर से 5.25 करोड रुपए का हीरा और अन्य कई संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे. इस पूरी रेड में ईडी को 42.56 करोड रुपए के हीरे जेवर और अन्य सामान मिले हैं, जिसमें 85 लाख रुपए नगदी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर घमासान, ब्रजेश पाठक बोले- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर घमासान, ब्रजेश पाठक बोले- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget