एक्सप्लोरर

Noida News: 'अंकल ने मेरी मां को मारा है' 4 साल के मासूम की गवाही पर पकड़ा गया कातिल प्रेमी

Noida Crime News: नोएडा में बीते दिनों ने एक विवाहित महिला की हत्या हो गई थी. इस घटना की पुलिस जांच में जुटी थी. पुलिस को मृतका के 4 साल के बेटे ने हत्यारे की निशानदेही कर सबको चौंका दिया.

Noida News Today: बीते दिनों नोएडा के छिजारसी गांव में एक विवाहित महिला की हत्या से सनसनी फैल गई थी. अब इस पूरे वारदात का कोतवाली-63 पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 

गिरफ्तार आरोपी का कहना है कि मृतक महिला से वह उसके पति और बच्चे को छोड़कर, उसके साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था. जिसका मृतका ने विरोध किया तो उसने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी. यह हत्या महिला के 4 साल के मासूम बेटे के सामने की गई थी, जिसने काउंसलिंग के समय पुलिस को पूरी घटना बताई.

आरोपी से था अवैध संबंध
इसके बाद पुलिस ने बच्चे की निशानदेही पर आरोपी प्रदीप कुमार को गढ़ी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, प्रदीप पर विवाहिता शिल्पी की हत्या का आरोप है. मृतक शिल्पी के साथ प्रदीप का 3 साल से अवैध संबंध था और वह शिल्पी पर लगातार उसके पति अजय और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था, जिसके लिए शिल्पी राजी नहीं हो रही थी.

डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने एबीपी न्यूज को बताया कि 11 नवंबर को प्रदीप, अजय के घर आया था. जहां उसने अजय के काम पर जाने के बाद शिल्पी से एक बार फिर बच्चों और पति को छोड़कर उसके साथ रहने के लिए कहने लगा. आरोपी के दबाव बनाने के बावजूद शिल्पी उसके साथ रहने के लिए राजी नहीं हुई.

इस बात पर दोनों में विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक आ गई. इसके बाद गुस्से में आकर प्रदीप ने शिल्पी का गला दबा दिया और तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. 

क्या बोली पुलिस
डीसीपी ने बताया कि जिस समय प्रदीप और शिल्पी के बीच झगड़ा हुआ, उस समय शिल्पी का 4 साल का बेटा कमरे में सो रहा था. शोर सुनकर वह जाग गया और उसकी आंखों के सामने उसकी मां की हत्या कर दी गई.

काउंसलिंग के दौरान 4 साल के बच्चे ने रोते हुए आंखों देखी घटना पुलिस को बताई. मासूम ने पुलिस को बताया कि अंकल ने मेरी मां को मारा है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप को लोकल इंटेलिजेंस के सहारे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. 

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, कहा- 'जो बारूद बिछा रहे हैं, उनके नीचे सुरंग खुद है'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget