एक्सप्लोरर

ओम प्रकाश राजभर का दावा- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था फोन, मैंने बात करने से मना कर दिया

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि पिछले दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें फोन किया था, लेकिन उन्होंने जेपी नड्डा से बातचीत करने से इंकार कर दिया था.

बलिया: कभी बीजेपी की सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राम मंदिर निर्माण के लिये जमीन खरीदने में हुए कथित घोटाले की सोमवार को सीबीआई व प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पिछले दिनों उन्हें फोन कर बातचीत का प्रयास किया था.

राजभर ने सोमवार को जिले के रसड़ा में पार्टी के जिलाध्यक्षों की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बीजेपी व राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया, ''मंदिर आम लोगों के लिए आस्था का केंद्र है लेकिन बीजेपी व आरएसएस के लिए मंदिर व्यापार का जरिया है.'' उन्होंने आरोप लगाया है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक जमीन गत 18 मार्च को 2 करोड़ रुपये में खरीदी गई और इसके बाद वही जमीन 18 मार्च को ही पांच मिनट बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने 18.50 करोड़ रूपये मे खरीद ली. उन्होंने दावा किया है कि दोनों बार जमीन की हुई खरीद फरोख्त में गवाह वही हैं. राजभर ने जमीन खरीदने में 16 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि निर्मोही अखाड़ा इसके पहले विश्व हिंदू परिषद पर 1400 करोड़ रुपये के घोटाला का आरोप लगा चुका है. राजभर ने कहा कि ज़मीन घोटाले से करोड़ों भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ है. उन्होंने जमीन खरीदने में हुए कथित घोटाले की सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच की मांग की है. राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ''दोनों नेता भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं करने (जीरो टॉलरेंस) का दावा करते हैं, अब मोदी जी और योगी जी बताए कि इस घोटाले के मामले में राम मंदिर निर्माण संस्था के ट्रस्टी पर कब मुकदमा दर्ज होगा और घोटाले में संलिप्त लोग कब गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे.''

नड्डा ने फोन किया था- राजभर

बीजेपी के सहयोगी रहे राजभर ने यह दावा भी किया है कि उत्तर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही गहमागहमी के मध्य पिछले दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने उन्हें फोन किया था, लेकिन उन्होंने नड्डा से बातचीत करने से इंकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें-

प्रियंका गांधी बोलीं- राम मंदिर के लिए मिले चंदे का दुरुपयोग अधर्म, यह आस्था का अपमान है

Explained: राम मंदिर की जमीन खरीद में चपत, 5 मिनट 5 सेकेंड में 2 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ की हो गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: 70 साल के मौलाना ने नाबालिक छात्र के साथ किया कुकर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: 70 साल के मौलाना ने नाबालिक छात्र के साथ किया कुकर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mahoba News: पिता के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में दबंगों का खूनी खेल
महोबा: पिता के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में दबंगों का खूनी खेल
शामली का समीर पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप
शामली का समीर पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप
Shamli News: होटल-रेस्टोरेंट में कोयले की भट्ठी का इस्तेमाल, व्यापारियों ने सरकार से लगाई गुहार
शामली: होटल-रेस्टोरेंट में कोयले की भट्ठी का इस्तेमाल, व्यापारियों ने सरकार से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget