एक्सप्लोरर

UP Politics: एनडीए में शामिल होने के बाद ओम प्रकाश राजभर की सीएम योगी से पहली मुलाकात, जानें क्या हुई बात

Om Prakash Rajbhar Meet CM Yogi: सुभासपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर दिल्ली में एनडीए की बैठक में भी शामिल हुए. राजभर ने यूपी का पिछला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में लड़ा था,

UP News: राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की और कहा कि योगी जी उत्तर प्रदेश को उन्नति की जिस पथ पर ले गये हैं, वह निश्चित रूप से अभूतपूर्व है. राजभर ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘एनडीए में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई.’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘चर्चा के दौरान भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा (इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन) के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने पर सहमति. जनकल्याण के मार्ग पर चलते हुए योगी जी ने उत्तर प्रदेश को उन्नति की जो ऊंचाइयां दी है, वह निश्चित रूप से अभूतपूर्व है.’’ 

योगी से मुलाकात के समय राजभर के दोनों पुत्र अरविंद राजभर और अरुण राजभर भी मौजूद थे. उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रह चुके और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले राजभर के नेतृत्व वाली सुभासपा रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हुई. राजभर के राजधानी दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद यह घोषणा की गई. शाह ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में भेंट हुई. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जुड़ने का निर्णय लिया है. मैं एनडीए परिवार में उनका स्वागत करता हूं.’’

सुभासपा प्रमुख 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक में भी शामिल हुए. राजभर ने उत्तर प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में लड़ा था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने के बाद वह सपा से अलग हो गए थे. उन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था. राजभर की पार्टी ने वर्ष 2017 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था. सरकार बनने पर राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने गठबंधन से नाता तोड़ लिया था. तब उन्‍होंने बीजेपी नेतृत्व और सरकार पर गंभीर आरोप लगाये थे.

Seema Haider News: 'पाकिस्तान गई तो मारी जाऊंगी', सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई ये गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामनवमी से पहले उड़ीसा के कलाकार की अनोखी कलाकृति, धान के 1.21 लाख दानों से तैयार किया राम दरबार
रामनवमी से पहले उड़ीसा के कलाकार की अनोखी कलाकृति, धान के 1.21 लाख दानों से तैयार किया राम दरबार
JDU छोड़ केसी त्यागी और बेटे ने थामा RLD का दामन, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता
JDU छोड़ केसी त्यागी और बेटे ने थामा RLD का दामन, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता
UP News: PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता, CM योगी आदित्यनाथ ने इस अंदाज में दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता, CM योगी आदित्यनाथ ने इस अंदाज में दी बधाई
‘दंगाई बयान देने से मां गंगा नहीं साफ होंगी’, सपा नेता मनोज काका का बेबी रानी मौर्या पर तीखा हमला
‘दंगाई बयान देने से मां गंगा नहीं साफ होंगी’, सपा नेता मनोज काका का बेबी रानी मौर्या पर तीखा हमला

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
PAK में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
UP News: PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता, CM योगी आदित्यनाथ ने इस अंदाज में दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता, CM योगी आदित्यनाथ ने इस अंदाज में दी बधाई
सलमान खान की बड़े साहब के रोल में एडिटेड फोटो हुई थी वायरल, 'धुरंधर 2' एक्टर हो गए थे परेशान
सलमान खान की बड़े साहब के रोल में एडिटेड फोटो हुई थी वायरल, 'धुरंधर 2' एक्टर हो गए थे परेशान
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में थोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में थोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर संकट, 8 बड़े देशों ने ईरान को घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने को कहा
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर संकट, 8 बड़े देशों ने ईरान को घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने को कहा
विदेशी धरती पर अमेरिका के कितने मिलिट्री बेस, जानें इस मामले में कौन नंबर वन?
विदेशी धरती पर अमेरिका के कितने मिलिट्री बेस, जानें इस मामले में कौन नंबर वन?
Bizarre Reasons For Divorce: मुहब्बत-निकाह और... अलगाव! जब छोटी-छोटी बातों ने उजाड़ दिए बसे-बसाए घर
मुहब्बत-निकाह और... अलगाव! जब छोटी-छोटी बातों ने उजाड़ दिए बसे-बसाए घर
Embed widget