एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey: बिहार के जातीय सर्वे पर ओम प्रकाश राजभर ने उठाए सवाल, जानें- क्या कहा?

Bihar Caste Survey Report: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में हुए जातीय सर्वे को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि हम भी इसका समर्थन करते हैं, लेकिन ये सही-सही होना चाहिए.

Bihar Caste Survey Results: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार की ओर से कराए गई जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी होने के बाद सियासत तेज हो गई है. तमाम विपक्षी दल अब इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं और पूरे देश में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग कर रहे हैं. यूपी में भी सपा (SP), बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) ने एक सुर में जातीय जनगणना की मांग की है, जिसे लेकर अब सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने विरोधी दलों को करारा जवाब दिया है. 

सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा, "जातीय जनगणना बिहार में हुई तो सामाजिक न्याय की दुहाई देने वाले लालू यादव और नीतीश कुमार ये भूल गए कि 36 फीसदी लोगों की जातियों के साथ उन्होंने कभी सामाजिक न्याय की बात नहीं की. जब भी इनकी सरकारें बनी तो इनमें से किसी ने भी इन 36 फीसदी लोगों की जातियों में से किसी को मुख्यमंत्री बनाने का काम नहीं किया. कभी इन्होंने खुद इस बात लेकर सोचा है?"  

जातीय जनगणना पर बोले ओम प्रकाश राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी भी जातीय जनगणना कराए जाने का समर्थन करती है, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है. रोहिणी आयोग का गठन हुआ है और जो रिपोर्ट तैयार हो रही वो इसी वजह से हो रही है कि 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण जो पिछड़ों को मिल रहा है, उस आरक्षण का लाभ कुछ ही लोग उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह यूपी में 19 साल तक ओबीसी सपा-बसपा के साथ था और अब साथ छोड़ दिया, दोनों हाशिए पर खड़े हैं, वही स्थिति बिहार में है.

राजभर ने कहा, "बिहार में भी सारी पिछड़ी जातियां बीजेपी के साथ खड़ी हो रही हैं. वो समझ गए हैं कि नीतीश और लालू के राज में सामाजिक न्याय के नाम पर उन लोगों का हक लूटा जा रहा है. यूपी में जितनी भी पिछड़ी और दलित जातियां हैं, उनमें से 95 फीसदी जातियां बीजेपी के साथ चली गईं. जो बची है वो कुछ संजय निषाद के साथ हैं, अनुप्रिया पटेल और ओम प्रकाश राजभर के साथ हैं, ये हाल यूपी का है." 

बिहार के जातीय सर्वे पर उठाए सवाल

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी भी जातिवार जनगणना की पक्षधर है, लेकिन सही-सही जातिवार जनगणना होनी चाहिए. जैसे हम बिहार की बात करें तो आज बिहार में जो गिनती हुई है उस पर हमारे सवाल हैं. बिहार के 29 जिलों में राजभर, रजवार जातियां रहती हैं, लेकिन गणना में उनकी उतनी संख्या नहीं है तो हम ये कैसे मान लें कि ये सही हुई है. उन्होंने कहा कि वो भी गठबंधन में जातिवार जनगणना की बात कह रहे हैं.

Sanatan Dharma: 'अगर सनातन धर्म पर आगात हुआ तो...', विवाद के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: घर के बाथरूम में बैठा था तेंदुआ, दहशत में आए लोग, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
मुरादाबाद में घर के बाथरूम में बैठा था तेंदुआ, दहशत में आए लोग, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Gorakhpur News: होली से पहले एक्शन, 15 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त, 10 क्विंटल फफूंद लगी मिठाई नष्ट
गोरखपुर: होली से पहले एक्शन, 15 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त, 10 क्विंटल फफूंद लगी मिठाई नष्ट
इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत मिलने पर शंकराचार्य की पहली प्रतिक्रिया, 'हमको पता था कि...'
हाई कोर्ट से राहत पर मिलने पर शंकराचार्य की पहली प्रतिक्रिया, 'झूठ की उम्र ज्यादा नहीं होती'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: 133 की मौत, आधी रात महायुद्ध, ख्वाजा आसिफ भारत को सुनाने लगे! ABPLIVE
John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
केरल हाई कोर्ट ने हटाया 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज से बैन, एक्ट्रेस बोलीं- सच को देखा जाना चाहिए
केरल हाई कोर्ट ने हटाया 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज से बैन, एक्ट्रेस बोलीं- सच को देखा जाना चाहिए
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
Embed widget