एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने बिहार के जातीय सर्वे पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव के पीडीए पर साधा निशाना

Bihar Caste Survey Data: बिहार जातीय गणना को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अति पिछड़ी बस्तियों में तो कोई गया ही नहीं है.

Om Prakash Rajbhar News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से बिहार में हुई जातीय गणना को लेकर निशाना साधा है. राजभर मंगलवार (4 अक्टूबर) को गाजीपुर पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने जातीय गणना पर सवाल उठाए और कहा कि कई अति पिछड़ी बस्तियों में तो गया ही नहीं है. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया. 

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार में हुई जातीय गणना से दो बातें उभरकर आई हैं कि एक तो 36 प्रतिशत जो अति पिछड़ा वर्ग है उसके साथ वहां के सरकार चलाने वाले लोगों ने सामाजिक न्याय नहीं किया है. बिहार में सालों से सामाजिक न्याय की बात करने वाले लालू जी और नीतीश जी हैं और ये दोनों हों चाहें कांग्रेस पार्टी के लोग हों 36 परसेंट में से किसी को 75 साल में सीएम नहीं बनाया. तो इनका सामाजिक न्याय कहां है.

राजभर ने उठाए जातीय गणना पर सवाल

ओम प्रकाश राजभर ने रजवा, राजवंशी, राजभर जैसी 6 जातियों को गिनाते हुए कहा ये अति पिछड़ा वर्ग में आती हैं, इन्हें मिलाकर आधा पर्सेंट भी गणना में नहीं है. राजभर समेत कई जातियों की बस्ती में कोई जनगणना करने गया ही नहीं है. वहीं अखिलेश यादव को लेकर कहा कि उन्हें तो इस मामले पर पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, नीतीश जी ने सीएम रहते जातिगत गणना तो करा दी, लेकिन वो भी तो 5 साल मुख्यमंत्री थे, उन्होंने क्यों नहीं कराई. अखिलेश पीडीए की बात करते हैं, लेकिन अगर ऐसा होता तो यूपी में उनकी सरकार होती. 

दलबदलू के बयान पर पलटवार

पल्लवी पटेल के दलबदलू वाले बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उन्होंने तो अपनी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष होते सपा के निशान पर चुनाव लड़ा था, वो पहले खुद को देखें उन्होंने क्या किया है. जब वो गठबंधन करते हैं तो दलबदलू नहीं कहलाते हैं हम करते हैं तो दलबदलू हैं. विपक्ष का गठबंधन ईडी सीबीआई की बात करता है और सभी ईडी सीबीआई से डरते हैं. 

मायावती पर क्या बोले राजभर

मायावती के इंडिया और बीजेपी गठबंधन से दूर रहने पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मायावती बीजेपी के सपोर्ट से ही तीन बार मुख्यमंत्री रहीं हैं, पर आज वो भूल गयी हैं. ममता बीजेपी से समझौता करके ही रेल मंत्री बनी थीं. उद्धव ठाकरे सीएम बने, कहां कौन अछूता है सभी लोग तो मलाई काट चुके हैं. सभी मुसलमानों को भय दिखाकर उनका वोट लेते हैं पर मुसलमानों के लिये करते कुछ नहीं हैं. वोटर कब किधर करवट ले कोई नहीं कह सकता. 

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड में 27 नामजद समेत 77 के खिलाफ FIR, सीएम योगी ने घायल बच्चे का जाना हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, SDM के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया ड्राइवर
बागपत में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, SDM के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया ड्राइवर
Kanpur News: कानपुर में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबे कई लोग, मचा हड़कंप
कानपुर में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबे कई लोग, मचा हड़कंप
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
Moradabad News: मुरादाबाद में 4 साल की बच्चे से दरिंदगी, मुख्य आरोपी सहित तीन पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार
मुरादाबाद में 4 साल की बच्चे से दरिंदगी, मुख्य आरोपी सहित तीन पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IT Rule Social Media: सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
US Israel Iran War: ईरान में किससे बातचीत कर रहे ट्रंप, कर दिया खुलासा, बोले- 'नए लोग समझदार, एक हफ्ते में...'
ईरान में किससे बातचीत कर रहे ट्रंप, कर दिया खुलासा, बोले- 'नए लोग समझदार, एक हफ्ते में...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
राजपाल यादव ने सोनू सूद सहित फाइनेंशियल हेल्प करने वालों का किया शुक्रिया, बोले-'मैं अपनी पूरी जिंदगी इस कर्ज को चुकाने...'
राजपाल यादव ने फाइनेंशियल मदद के लिए सोनू सूद सहित तमाम का किया शुक्रिया, कह दी ये बात
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
ईरान वॉर ने बढ़ाई टेंशन, ठप हुआ यूज्ड कारों का व्यापार, कारोबारियों ने सुनाई आपबीती
ईरान वॉर ने बढ़ाई टेंशन, ठप हुआ यूज्ड कारों का व्यापार, कारोबारियों ने सुनाई आपबीती
Sevengers Controversy: विवाद में फंसा 18M सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल, पुराने मेंबर्स ने खोला मोर्चा
विवाद में फंसा 18M सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल, पुराने मेंबर्स ने खोला मोर्चा
Embed widget