एक्सप्लोरर

Pahalgam Attack: क्या सीमा हैदर को भी छोड़ना होगा भारत? पहलगाम हमले पर केंद्र के आदेश के बाद उठे सवाल

Seema Haider News: पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने उन पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए हैं, जो वैध रूप से भारत में रह रहे थे, जबकि सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध रूप से भारत आई थीं.

Pahalgam Terror Attack Seema Haider News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने और 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश जारी किया है. इस फैसले के बाद सबसे अधिक चर्चा में सीमा हैदर आई हैं. सीमा पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई थी और अब ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में भारतीय युवक सचिन मीणा की पत्नी के रूप में रह रही है.

सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई थी. भारत आने के बाद सीमा ने सचिन मीणा से शादी कर ली. दोनों की मुलाकात पबजी गेम के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया. सीमा अब सचिन के साथ रह रही है और दोनों का एक बच्चा भी है, जिसका जन्म भारत में हुआ है. सरकार के ताजा आदेश के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़ना होगा?

अवैध रूप से भारत आई थीं सीमा हैदर

विशेषज्ञों की मानें तो मामला जटिल है. पहली बात सरकार ने उन पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए हैं जो वैध रूप से भारत में रह रहे थे, जबकि सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध रूप से भारत आई थीं. इसलिए यह आदेश उस पर सीधे तौर पर लागू नहीं होता. दूसरी बात, सीमा अब एक भारतीय नागरिक की पत्नी है और उनके बच्चे का जन्म भारत में हुआ है, जिससे मानवीय और कानूनी पहलू इस मामले में अहम भूमिका निभा सकते हैं. सीमा की नागरिकता और भारत में उसके अवैध प्रवेश से जुड़ा मामला अदालत में लंबित है.

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा को एक बच्ची हुई है, जो अभी अस्पताल में है. उन्होंने कहा कि मर्सी पिटिशन पहले ही दाखिल की जा चुकी है और भारत सरकार से संपर्क में हैं. उनका कहना है कि सीमा अब भारत की बहू है और उसकी नागरिकता की प्रक्रिया भी चल रही है. हालांकि, बढ़ते भारत-पाकिस्तान तनाव और राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है.

आने वाले दिनों में गरमा सकता है सीमा हैदर का मामला

सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सीमा की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं. अंतिम फैसला अदालत के निर्णय और सरकार की नीति पर निर्भर करेगा. फिलहाल, केंद्र सरकार की ओर से सीमा हैदर के मामले में कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है. लेकिन यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह मामला और गर्मा सकता है और इसकी दिशा कोर्ट के फैसले से तय होगी.

यह भी पढ़ें-

यूपी में इस जगह जरूरतमंदों को घर देगी योगी सरकार, सर्वे शुरू, एक हफ्ते में आएगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर तीमारदारों से मारपीट का आरोप, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज
झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर तीमारदारों से मारपीट का आरोप, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज
Sultanpur News: सुल्तानपुर में युवती की शिकायत पर जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
सुल्तानपुर में युवती की शिकायत पर जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
Sultanpur News: हिस्ट्रीशीटर माता प्रसाद हत्याकांड में 2 और गिरफ्तारी, फरार शूटरों की तलाश में पुलिस
सुल्तानपुर: हिस्ट्रीशीटर माता प्रसाद हत्याकांड में दो और गिरफ्तारी, फरार शूटरों की तलाश में पुलिस
'मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं भूलने नहीं दूंगा', मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना
'मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं भूलने नहीं दूंगा', मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना

वीडियोज

Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News
Chitra Tripathi: विनर बन रहे 'लूजर्स'? | Trump | America | No Kings | Middle East War | Mahadangal
Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Video: जू में गलती से खुला पिंजरे का दरवाजा, महिला जू कीपर के पीछे दौड़ा दरिंदा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जू में गलती से खुला पिंजरे का दरवाजा, महिला जू कीपर के पीछे दौड़ा दरिंदा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
Embed widget