एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमला : सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

Pahalgam News: आतंकवादी हमले के तुरंत बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इसमें सेना के साथ-साथ सीआरपीएफ, स्थानीय पुलिस और क्विक रिएक्शन टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.

Pahalgam News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सेना ने इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया है. घटना में हताहतों और उनके परिजनों की सहायता के लिए श्रीनगर में एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. सेना के अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के नंबर 0194-2457543, 0194-2483651 हैं. एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद - 7006058623 इस नंबर पर सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे.

इन सबके बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हमले की निंदा की है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर धामी ने लिखा- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला मानवता के विरुद्ध एक अमानवीय और बर्बर कृत्य है. इस कायराना हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. आतंकवाद संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर हमला है. आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कभी भी कामयाब नहीं होगी. इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब इन आतंकियों को अवश्य मिलेगा.

वहीं उत्तराखंड कांग्रेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की ख़बर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है. मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं. आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए —ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं.

सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिन्द्र कुमार इस आतंकवादी हमले के बाद दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं. वह जम्मू-कश्मीर में सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई की जानकारी लेंगे. जम्मू-कश्मीर में जब यह हमला हुआ तब लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिन्द्र कुमार दिल्ली में थे. वह एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे.

पहलगाम आतंकी हमले में मारा गया कानपुर का युवक, फरवरी में ही हुई थी शादी, पहली बार गए थे टूर पर

अमित शाह पहुंचे जम्मू और कश्मीर
आतंकवादी हमले के संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से भी बात की है. उन्होंने पहलगाम की स्थिति और उसके बाद के हालातों की जानकारी ली. सेना और सुरक्षाबलों ने पहलगाम में संदिग्ध स्थानों की घेराबंदी शुरू कर दी है. सेना और अन्य सुरक्षा बल हेलिकॉप्टर से भी संदिग्ध इलाके की निगरानी कर रहे हैं.

आतंकवादी हमले के तुरंत बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इसमें सेना के साथ-साथ सीआरपीएफ, स्थानीय पुलिस और क्विक रिएक्शन टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कई सैलानियों पर मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलियां बरसाई. इस हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर पहुंच चुके हैं. उन्होंने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, सीआरपीएफ, खुफिया एजेंसी और जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राहत या आफत! इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- आप सेशंस कोर्ट क्यों नहीं गए?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राहत या आफत! इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- आप सेशंस कोर्ट क्यों नहीं गए?
Mahoba News: जिला अस्पताल में 'स्ट्रेचर' पर स्वास्थ्य व्यवस्था? स्टाफ की भारी कमी, घंटों से तड़प रहे घायल बेड से गिरे
महोबा: जिला अस्पताल में 'स्ट्रेचर' पर स्वास्थ्य व्यवस्था? स्टाफ की भारी कमी, घंटों से तड़प रहे घायल बेड से गिरे
'बस 5 रुपये डिलीवरी फीस दे दीजिए...' और खाते से उड़ गए 1.63 लाख रुपये, जानें कैसे हुई ठगी
'बस 5 रुपये डिलीवरी फीस दे दीजिए...' और खाते से उड़ गए 1.63 लाख रुपये, जानें कैसे हुई ठगी
UP के इस हिस्से में तीन दिन तक बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा, अधिकारी ने कहा- पार करने से बचें
UP के इस हिस्से में तीन दिन तक बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा, अधिकारी ने कहा- पार करने से बचें

वीडियोज

John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राहत या आफत! इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- आप सेशंस कोर्ट क्यों नहीं गए?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राहत या आफत! इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- आप सेशंस कोर्ट क्यों नहीं गए?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Rinku Singh Father Death: 'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली, देखें रिएक्शन 
'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली
Bhoot Bangla Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी 'भूत बंगला'? अक्षय कुमार को 8 फ्लॉप फिल्में देने के बाद मिलेगी बड़ी हिट!
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी 'भूत बंगला'? अक्षय कुमार को 8 फ्लॉप देने के बाद मिलेगी बड़ी हिट!
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
प्राचीन भारत की वो यूनिवर्सिटी, जहां एक साथ पढ़ते थे 10 हजार से ज्यादा छात्र
प्राचीन भारत की वो यूनिवर्सिटी, जहां एक साथ पढ़ते थे 10 हजार से ज्यादा छात्र
Drinking Alcohol Once A Week: हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
Embed widget