एक्सप्लोरर

Gati Shakti masterplan: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 100 लाख करोड़ रुपये के राष्ट्रीय मास्टर प्लान की शुरुआत की, जानिए डिटेल्स

पीएम मोदी ने गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का शुभारंभ कर दिया है. इस 100 लाख करोड़ के प्लान की सहायता से रेल और सड़क सहित कई मंत्रालयों को आपस में जोड़ा जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए 100 लाख करोड़ रुपये के राष्ट्रीय मास्टर प्लान की शुरुआत की. इस योजना का नाम ‘गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ है. इसका मकसद लॉजिस्टिक्स की लागत कम करना और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास करना है.

मोदी ने योजना के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि पीएम गतिशक्ति योजना का लक्ष्य लॉजिस्टिक्स की लागत में कमी, कार्गो हैंडलिंग क्षमता बढ़ाना और काम में तेजी लाना है.

इस योजना का उद्देश्य सभी संबंधित विभागों को एक डिजिटल मंच पर जोड़कर परियोजनाओं को अधिक शक्ति और गति देना है.

विपक्ष पर लगाया आरोप -

मोदी ने आरोप लगाया कि पूर्व में विकास कार्यों में सुस्ती के साथ टैक्स पेयर के पैसे का सही इस्तेमाल नहीं किया जाता था और विभाग अलग-अलग काम करते थे, परियोजनाओं को लेकर उनमें कोई तालमेल नहीं था इसलिए काम देरी से पूरे होते थे.

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के बिना विकास संभव नहीं है और सरकार ने अब इसे समग्र रूप से विकसित करने का संकल्प लिया है.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि गतिशक्ति मास्टर प्लान सड़क से लेकर रेलवे, उड्डयन से लेकर कृषि तक सभी परियोजनाओं के समन्वित विकास के लिए विभिन्न विभागों को आपस में जोड़ता है.

पिछले सालों से बेहतर हुई है विकास की गति -

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार के तहत भारत जिस गति और पैमाने को देख रहा है, वह आजादी के पिछले 70 वर्षों में कभी नहीं देखा गया था.

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहली अंतर-राज्यीय प्राकृतिक गैस पाइपलाइन 1987 में चालू की गयी थी. तब से 2014 तक, 15,000 किलोमीटर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का निर्माण किया गया था. इस समय 16,000 किलोमीटर से अधिक नयी गैस पाइपलाइन का निर्माण किया जा रहा है. इसी तरह पीएम मोदी ने अन्य विभागों के भी उदाहरण दिए.

मोदी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क से जोड़ा गया है जबकि 2014 से पहले के पांच वर्षों में केवल 60 ग्राम पंचायतों में यह सुविधा थी. 

यह भी पढ़ें:

Navratri 2021: गोरखपुर में सीएम योगी, पूजन के बाद कन्याओं को अपने हाथों से खिलाएंगे खाना 

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में होंगे प्रवेश के चार रास्ते, जानें – रामायण कालीन इन नामों के बारे में 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
Muzaffarnagar News: ईरान में लापता हुआ मुजफ्फरनगर का युवक, बेटे की सलामती के लिए मां की दुआ
ईरान में लापता हुआ मुजफ्फरनगर का युवक, बेटे की सलामती के लिए मां की दुआ
नोएडा: प्यार, पैसा और कत्ल, 3 लाख के लालच में प्रेमी ने की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा: प्यार, पैसा और कत्ल, 3 लाख के लालच में प्रेमी ने की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
LPG के दाम बढ़े तो 6 शब्दों में अखिलेश यादव ने बोला केंद्र पर बड़ा हमला, 'जब जाएंगे...'
LPG के दाम बढ़े तो 6 शब्दों में अखिलेश यादव ने बोला केंद्र पर बड़ा हमला, 'जब जाएंगे...'

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget