एक्सप्लोरर

UP News: पीएम मोदी ने किए कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन, अखिलेश यादव बोले- '...उपलब्धि कैसी यह उनकी नाकामी है'

Mathura News: पीएम मोदी मथुरा पहुंचकर मीराबाई जन्मोत्सव भाग लिया. इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और कहा कि यह कोई साधारण धरती नहीं है. यहां वही आता है, जिसे श्रीकृष्ण और श्रीजी बुलाते हैं.

PM Modi Mathura Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार (23 नवंबर) को मथुरा पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्त मीरा की 525वीं जयंती पर आयोजित 'मीराबाई जन्मोत्सव' में भाग लिया. पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे हैं. वहीं पीएम मोदी के  मथुरा कृष्ण जन्मभूमि दौरे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा पहली बार आना कैसी उपलब्धि है? यह उनकी नाकामी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र को जो मिलना चाहिए था, वो आजादी के बाद भी नहीं मिला. मैंने लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से ऐलान किया था कि मथुरा और ब्रज विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे. भगवान के दर्शन और भी भव्य और दिव्य होंगे. पूरा क्षेत्र कान्हा की लीला से जुड़ा है. क्षेत्र अलग-अलग राज्य से आते हैं.  केंद्र सबको जोड़कर विकास करेगा.  जहां महाभारत होती है, वहां कृष्ण का आशीर्वाद होता है. हम इसी आशीर्वाद से विकास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार (23 नवंबर) को मथुरा (Mathura) में ब्रज रज उत्सव और मीराबाई के 525 वें जन्मोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि संतों ने कहा है कि वृंदावन सा वन नहीं, नंदगांव जैसा गांव नहीं और वंशी वट जैसा कहीं वट नहीं. मथुरा और ब्रज विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे. यहां भगवान के दर्शन और भी दिव्यता से होंगे. खुशी है कि यहां ब्रज तीर्थ विकास की स्थापना की गई है.

#WATCH प्रधानमंत्री मोदी के मथुरा कृष्ण जन्मभूमि दौरे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ''...पहली बार आना कैसी उपलब्धि है? यह उनकी नाकामी है।” pic.twitter.com/44SI2WuAjR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2023

">

अखिलेश का पीएम मोदी पर तंज 

पीएम मोदी के मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि दौरे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आप ऐसा क्यों प्रचार करते हो कि पहली बार जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहां कुछ ऐसे भी भक्त होंगे जो जन्म से जा रहे होंगे और कुछ ऐसे भक्त होंगे जो हर महीने गोवर्धन का परिक्रमा लगाते हैं. उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बात तो उनकी करनी चाहिए जो जन्म से जा रहे हैं. जो पहली बार आ रहे हैं ये कैसी उपलब्धि है. यह तो उनकी नाकामी है. 

यहां वहीं आता है जिसे श्रीकृष्ण बुलाते हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज ब्रज के दर्शन का अवसर मिला है, ब्रजवासियों के दर्शन का अवसर मिला है. क्योंकि यहां वही आता है, जिसे श्रीकृष्ण और श्रीजी बुलाते हैं. ये कोई साधारण धरती नहीं है. ये ब्रज तो हमारे ‘श्यामा-श्याम जू’ का अपना धाम है. ब्रज ‘लाल जी’ और ‘लाडली जी’ के प्रेम का साक्षात अवतार है. ये ब्रज ही है, जिसकी रज भी पूरे संसार में पूजनीय है. पीएम ने कहा कि मीराबाई महान समाज सुधारक भी थीं.  मीराबाई जैसी संत ने दिखाया कि नारी का आत्मबल पूरे संसार को दिशा दिखाने का कार्य करता है.  मीरा बाई मध्यकाल की महान महिला ही नहीं थी बल्कि महान समाज सुधारक भी थी. हमारा भारत हमेशा से नारी शक्ति को बढ़ावा देने वाला देश रहा है.  यहां कान्हा की नगरी में भी लाडली सरकार की ही चलती है. कृष्ण के पहले भी राधा लगता है, तभी उनका नाम पूरा होता है. 

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए इस समारोह में आना एक और वजह से भी विशेष है. भगवान श्रीकृष्ण से लेकर मीराबाई तक का गुजरात से एक अलग ही रिश्ता रहा है. यहां मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे. राजस्थान से आकर मथुरा में आने वाली मीराबाई ने भी अपना अंतिम जीवन गुजरात में ही बिताया था. ब्रज की रज-रज में राधा रानी रमी हुई हैं. कण-कण में श्री कृष्ण समाए हुए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की. इसके बाद लोगों से विलंब से आने के लिए क्षमा मांगी. उन्होंने कहा कि राजस्थान के चुनावी मैदान में था. वहां से भक्ति के माहौल में आया हूं. 

ये भी पढ़ें: Mathura News: मीराबाई जन्मोत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी, डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का किया जारी

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: सीएम योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से पकड़ा
CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से पकड़ा
सहारनपुर में रिश्तों का कत्ल! 15 साल की भांजी को बहला-फुसलाकर ले गया मौसा, दरिंदगी के बाद अरेस्ट
सहारनपुर में रिश्तों का कत्ल! 15 साल की भांजी को बहला-फुसलाकर ले गया मौसा, दरिंदगी के बाद अरेस्ट
दूध से कमाई, गोबर से गैस, योगी सरकार की पहल से ग्रामीण महिलाओं की बदली जिंदगी, हजारों को फायदा
दूध से कमाई, गोबर से गैस, योगी सरकार की पहल से ग्रामीण महिलाओं की बदली जिंदगी, हजारों को फायदा
बांके बिहारी मंदिर में कपल की रिंग सेरेमनी से मचा बवाल, VIP कल्चर पर फिर उठे सवाल
बांके बिहारी मंदिर में कपल की रिंग सेरेमनी से मचा बवाल, VIP कल्चर पर फिर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- 'इस्लाम में...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
Embed widget