एक्सप्लोरर

PM Modi Security Breach: 'आधे घंटे रुक जाते तो कौन सा बम फूट जाता', पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर हरीश रावत का तंज

Uttarakhand News: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है. वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनपर पलटवार किया है.

PM Modi Security Breach: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर बीजेपी और कांग्रेस की ओर से लगातार बयानबाजी जारी है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि इस मामले में दोनों ही पक्षों की कहीं ना कहीं गलती है, जिसकी जांच होनी चाहिए. लेकिन प्रधानमंत्री को भी बड़ा दिल दिखाना चाहिए.

हरीश रावत ने कहा है कि उन्होंने जिस तरह से इस मामले को रखा है, वह एक राज्य की छवि खराब करने वाला है. बीजेपी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले को सहानुभूति के तौर पर दिखाना चाह रही है जबकि ऐसा कहीं भी नहीं था. खुद पंजाब के मुख्यमंत्री ने यह साफ किया है कि प्रधानमंत्री की जान को कोई खतरा नहीं था. मामले की जांच के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा. केवल अब इस मामले में राजनीति की जा रही है. हरीश रावत ने यह भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधे घंटे रुक जाते तो कौन सा बम फूट जाता.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पलटवार

हरिश रावत के बयान पर अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से इस तरह के बयान की अपेक्षा नहीं करता हूं. कांग्रेस पार्टी किस दिशा में जा रही है कि ये लोग बम ब्लास्ट जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे हैं.

जानिए 5 जनवरी को क्या हुआ था?

बता दें कि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री एक चुनावी रैली करने पंजाब दौरे पर थे, कुछ कारणों के चलते उन्हें सड़क से यात्रा करनी पड़ी, लेकिन तभी हाईवे पर उनके काफिले को रोकने के लिए कुछ किसान प्रदर्शन करने उतर आए. प्रदर्शनकारी किसानों के चलते पीएम के काफिले को एक फ्लाईओवर पर ही करीब 20 मिनट तक रुकना पड़ा. जिसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया गया. इसके बाद पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पहुंचकर वहां के कर्मचारियों को कहा कि अपने सीएम को शुक्रिया कहना कि मैं यहां तक जिंदा लौट पाया हूं.

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: आजम खान के जिले में बसपा से आए नेता को अखिलेश यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी, क्या है रणनीति?
आजम खान के जिले में बसपा से आए नेता को अखिलेश यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी, क्या है रणनीति?
बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा के शुल्क बढ़ाने की तैयारी, BKTC जल्द बोर्ड बैठक में रखेगा प्रस्ताव
बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा के शुल्क बढ़ाने की तैयारी, BKTC जल्द बोर्ड बैठक में रखेगा प्रस्ताव
यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सपा नेता का बड़ा दावा, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात
यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सपा नेता का बड़ा दावा, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात
Uttarakhand News: हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget