एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी को मिली दो और वंदे भारत की सौगात, जानिये कहां से कहां के बीच चलेगी ट्रेन

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले वाराणसी को दो और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है,  यह दोनों नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 मार्च से अपने निर्धारित समय से कैंट रेलवे स्टेशन से चलेगी.

Vande Bharat Express: वाराणसी को दो और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है. इससे पहले वाराणसी से राजधानी दिल्ली के लिए आने जाने वाली दो वन्दे भारत ट्रेन चलाई जा रही थी. वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से रांची के लिए और पटना से गोमती नगर अयोध्या जाने वाली वंदे भारत ट्रेन भी वाराणसी होकर गुजरेगी. निश्चित ही इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की मदद से यात्रियों का सफर काफी सुविधाजनक होगा. 18 मार्च से यह दोनों नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से कैंट रेलवे स्टेशन से चलेगी.

काशी को और दो वन्दे भारत ट्रेन की सौगात
सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अलग-अलग राज्यों को रेलवे की बड़ी सौगात दी. इसी क्रम में काशी को भी 2 नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली. जिसमें  वाराणसी से रांची के लिए और दूसरी पटना गोमती नगर जाने के लिए काशी से भी यह वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होकर गुजरेगी. इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आठ कोच है.  

इस नई वंदे भारत की सबसे प्रमुख बात की यह भगवा रंग में रंगा हुआ आकर्षक मॉडल के आधार पर तैयार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलेगी जिसमें वाराणसी से रांची के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रविवार और गुरुवार को बंद रहेगी तो वही पटना से गोमती नगर के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रविवार के अलावा शुक्रवार को निर्धारित रूट पर नहीं चलेगी.

जानिए कितना होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया
वाराणसी से रांची के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - CC - 1450,  EC - 2675, पटना से गोमती नगर के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में काशी से अयोध्या नगर - CC - 705, EC -1300, काशी से गोमती नगर  - CC - 1145, EC - 1975, काशी से पटना - CC - 795, EC - 1455 रुपए निर्धारित है . इससे पहले वाराणसी से दिल्ली के लिए दो वन्दे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं. हालांकि नई दो वन्दे  भारत ट्रेन मिलने के बाद लोगों का लखनऊ अयोध्या और पटना पहुंचना काफ़ी आसान होगा.

ये भी पढ़ें: Mahoba News: महोबा में पहाड़ में खनन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 4 मजदूरों की मौत 2 की हालत गंभीर, रेस्कयू जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget