एक्सप्लोरर

UP Politics: पीएम मोदी के 'मन की बात' को उर्दू में छपवाकर बांटेगी बीजेपी, रमजान पर होगी शुरुआत

PM Modi Mann Ki Baat in Urdu: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे बीजेपी का विस्तार होगा. वहीं जमात उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष ने कहा कि इसका असर पूरे भारत में होगा.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मन की बात को उर्दू में छपवाकर 14 लोकसभा सीटों में बंटवाने के मामले पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के एकमात्र नेता हैं, जो किसी धर्म जाति संप्रदाय की बात नहीं करते, बल्कि 130 करोड़ हिंदुस्तानियों की बात करते हैं. उन्होंने हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनाने का सपना देखा है. उन्होंने कहा कि रमजान पर किताब बांटने का काम शुरू करेंगे. इस किताब में जी-20 की बातों का जिक्र है. इस किताब में आयुष्मान भारत की बात है. 

बासित अली ने क्या कहा?

बासित अली ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चे का कार्यकर्ता होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि युवाओ, बुद्धिजीवी टीचर तक ये किताब पहुंचाऊं. इसके साथ ही उन्होंने 14 लोकसभा और मुस्लिम बाहुल्य जिले को जोड़ने पर फोकस करने की बात कही. उन्होंने कहा कि लोगों तक किताब पहुंचाने का काम करेंगे, ताकि बीजेपी का विस्तार हो. उन्होंने नवरात्र पर मंदिरों को दिए गए सरकारी सहायता को लेकर सपा के आरोपों पर जवाब दिया. इसके अलावा उन्होंने रमजान की छुट्टी के बयान पर कहा कि समाजवादी पार्टी को कहीं न कहीं कम्युनल पार्टी कह देना चाहिए. सपा की मंशा समाजिक सौहार्द बिगाड़ने की होती है. सपा पर आरोप लगाया कि माहौल बिगाड़ने के लिए उनका मकसद दंगा फसाद कराने का रहता है.

जमात उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष ने क्या कहा?

वहीं जमात उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष सुहेल काजमी ने कहा कि इसका असर 14 सीटों पर नहीं बल्कि पूरे भारत में होगा. क्योंकि सपा, बसपा कांग्रेस के चेलों ने जो माफिया पैदा किए थे, वह नरेंद्र मोदी की सरकार में या तो जेल में चले गए या यूपी छोड़कर भाग गए. रामपुर के चुनाव में बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज ने बीजेपी को वोट किया. आजमगढ़ में मुस्लिम समाज ने वोट किए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पैगाम को उर्दू में ले जाएंगे हैं ताकि जन-जन तक उनकी बातें पहुंचे. पीएम मोदी देश को अपना खानदान मानते हैं, इसलिए हर महीने वह मन की बात करते हैं.

इस असर भी पूरे देश में देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम उर्दू ज्यादा पढ़ते हैं, उसे बड़ी अहमियत से देखते हैं. मदरसे के लोग उर्दू में जीते हैं, उर्दू पढ़ते हैं, ऐसे में देश की एकता में सहयोग देने वालों की भूमिका निभाएंगे. नवरात्र और रमजान को लेकर हो रही सियासत पर उन्होंने कहा कि यह वह लोग हैं जिनका दिमागी इलाज होना चाहिए. हर मुद्दे पर उल्टी-सीधी बातें करते हैं. धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करते हैं, इन्हें हॉस्पिटल में भेजना चाहिए.

ये भी पढ़ें: UP Politics: भतीजे आकाश आनंद की शादी के बाद एक्शन में दिखेंगी मायावती, BSP का बड़ा प्लान तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
Mahoba News: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
महोबा: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget