एक्सप्लोरर

अयोध्या पर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक खत्म, कहा- नौजवानों में भी हो राम नगरी जाने की इच्छा

अयोध्या में जारी विकास कार्यों और राम मंदिर निर्माण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज समीक्षा बैठक की. बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम वर्चुअली शामिल हुए.

नई दिल्ली. राम नगरी अयोध्या में विकास कार्यों को लेकर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक की. करीब 45 मिनट चली इस बैठक में मोदी ने अयोध्‍या का विजन डॉक्‍यूमेंट देखा. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए. बैठक के दौरान अयोध्या के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई. 

समीक्षा बैठक में लाइव प्रेजेंटेशन के जरिए पीएम मोदी को अयोध्या में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया गया. इसके अलावा पीएम मोदी ने बैठक के दौरान मौजूद रहे सभी अधिकारियों और मंत्रियों से फीडबैक लिया. मोदी ने सुझाव दिया कि राम मंदिर बनने से पहले अयोध्या में सभी विकास कार्य पूरे कर लिए जाएं.

बैठक में क्या बोले पीएम?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम ने बैठक में कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपने जीवन में कम से कम एक बार अयोध्या जाने की इच्छा महसूस करनी चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में अयोध्या में विकास कार्य जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास में छलांग के प्रयास अभी से शुरू करने होंगे. 
पीएम ने ये भी कहा कि जिस तरह भगवान राम में लोगों को एक साथ लाने की क्षमता थी, उसी तरह अयोध्या के विकास कार्यों को स्वस्थ जनभागीदारी की भावना से किया जाना चाहिए. उन्होंने इन विकास कार्यों में प्रतिभाशाली युवाओं के कौशल का लाभ उठाने को भी कहा.

बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बैठक में अपना मार्गदर्शन दिया. अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के साथ-साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर पीएम ने व्यापक विजन दिया. डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर हाई लेवल बैठक फिर होगी. 

आचार्य सत्येंद्र दास ने जताई खुशी
आचार्य सत्येंद्र दास ने अयोध्या के विकास के लिए तैयार विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा के लिए पीएम मोदी और यूपी के सीएम के जुड़ने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है. जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री इससे नहीं जुड़ेंगे, तब तक विकास कार्य धरातल पर नहीं दिखेंगे.

बैठक में कौन-कौन हुए शामिल?
पीएम मोदी के अलावा इसमें 13 सदस्य भी शामिल हुए. सीएम योगी के साथ ही प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, चीफ सेक्रेटरी के अलावा प्रमुख सचिव पर्यटन, अपर मुख्य सचिव नगर विकास समेत अन्य विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

Live Updates: अयोध्या के मास्टर प्लान पर पीएम मोदी की बैठक खत्म, विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

यूपी: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन आज, तीन जुलाई को होगा मतदान, उसी दिन नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: यूपी में नेताओं के समधियों के बुरे दिन! दिनेश प्रताप सिंह के बाद अब एसटी हसन के समधी के घर छापा
यूपी में नेताओं के समधियों के बुरे दिन! दिनेश प्रताप सिंह के बाद अब एसटी हसन के समधी के घर छापा
UP में जनगणना: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कर दी बड़ी मांग, धर्म और OBC वर्ग का जिक्र, लिखी चिट्ठी
UP में जनगणना: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कर दी बड़ी मांग, धर्म और OBC वर्ग का जिक्र, लिखी चिट्ठी
गाजियाबाद: सत्यम पंडित गिरफ्तार, नॉनवेज बेच रहे दुकानदार को धमकी देने का Video हुआ था वायरल
गाजियाबाद: सत्यम पंडित गिरफ्तार, नॉनवेज बेच रहे दुकानदार को धमकी देने का Video हुआ था वायरल
सीएम योगी की मैग्लेव ट्रेन यात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई जापान लेकर गए
सीएम योगी की मैग्लेव ट्रेन यात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई जापान लेकर गए

वीडियोज

Income Tax Act 2025: HRA, Foreign Income, PAN और Audit Rules में बड़े Changes | Paisa Live
Bollywood News:14 साल बाद अक्की-प्रियदर्शन की वापसी, ‘राम जी आकर भला करेंगे’ ने मचाया धमाल
Cabinet का बड़ा Infra Push | Railway, Airport, MSP और Metro Projects Approved| Paisa Live
कम उम्र में बढ़ रहा Heart Risk, महंगा हो रहा Health Insurance | New Tax Regime Explained| Paisa Live
IPO Alert: Omnitech Engineering IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band |Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात
बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से यात्री परेशान, होली से पहले मुश्किल हुआ सफर, कब तक जारी रहेगी स्ट्राइक?
बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से यात्री परेशान, होली से पहले मुश्किल हुआ सफर, कब तक जारी रहेगी स्ट्राइक?
IND vs ZIM: सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव
सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
AI से नौकरियां बनेंगी या जाएंगी? जानें करियर पर मंडरा रहे सबसे बड़े खतरे का जवाब
AI से नौकरियां बनेंगी या जाएंगी? जानें करियर पर मंडरा रहे सबसे बड़े खतरे का जवाब
Embed widget