एक्सप्लोरर

Kalyan Singh News: पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- उन्होंने अपने नाम को सार्थक किया

Kalyan Singh News: पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ पहुंचकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी. मोदी रविवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे. मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे.

PM Narendra Modi Tribute to Kalyan Singh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे. मोदी आज सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे. एयरपोर्ट से मोदी का काफिला कल्याण सिंह के आवास के लिए रवाना हुआ. बता दें कि कल्याण सिंह का शनिवार रात करीब सवा नौ बजे लखनऊ में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. वह 89 वर्ष के थे. कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा.

यह हमारे लिए अपूरणीय क्षति- मोदी
मोदी ने कहा कि हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है. कल्याण सिंह जी के माता-पिता ने जो नाम दिया था उन्होंने उस नाम को सार्थक किया. वो जीवन भर जन कल्याण के लिए जिए. उन्होंने जन कल्याण को अपना जीवन मंत्र बनाया. बीजेपी, जन संघ पूरे परिवार को एक विचार के लिए देश के उज्जवल भविष्य के लिए अपना जीवन समर्पित किया.

मोदी ने आगे कहा कि कल्याण सिंह जी देश के कोने-कोने में विश्वास का नाम बन गए थे. जीवन के अधिकतम समय वे जन कल्याण के लिए हमेशा प्रयत्न करते रहे. उन्हें जब भी जो भी दायित्व मिला, हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बने. देश ने एक मूल्यवान शख्सियत, एक सामर्थ्यवान नेता खोया है. हम उनकी भरपाई के लिए उनके आदर्शों, संकल्पों को लेकर उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं रखेंगे. मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और भगवान उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में इस दुख को सहन करने की शक्ति दें. 

तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. उन्होंने प्रदेश में 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है.

वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका जनता के साथ अद्भुत जुड़ाव था. वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें राष्ट्रवादी तथा बेमिसाल नेता बताया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के बाहर पत्रकारों से कहा, 'हम सबके लिए दुखद समाचार है, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी हमारे बीच नहीं रहें. विगत दो माह से कल्याण सिंह अस्वस्थ थे, आज रात सवा नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.'

ये भी पढ़ें:

Kalyan Singh Passes Away: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे...' सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार
'PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे...' सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
जेल या बेल? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के यौन उत्पीड़न वाले मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला
जेल या बेल? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के यौन उत्पीड़न वाले मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

वीडियोज

अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
Embed widget