एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, प्रशासन ने तैयारियां की पूरी, ये है पूरा कार्यक्रम

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आर्य समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ-साथ कई अन्य अहम बैठकें भी करेंगे. इसके अलावा सीएम महर्षि वशिष्ठ चिकित्सालय महाविद्यालय का निरीक्षण करने भी जाएंगे.

CM Yogi Basti Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार (4 अक्टूबर) को बस्ती के दौरे पर रहेंगे. सीएम के आगमन से पहले प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सीएम बतौर मुख्य अतिथि आर्य समाज द्वारा आयोजित 50वीं वार्षिक उत्सव में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे. 

सीएम के आगमन से पहले एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सुरक्षा में लगे सभी पुलिस कर्मियों की मंगलवार को बैठक की. एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था समेत आमजन को किसी भी तरह की दिक्कत न होने का पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया. सीएम की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं. 

ये है सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर सुबह 11.25 बजे पुलिस लाइन में लैंड करेगा. जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने बताया कि सीएम यहां से सर्किट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों, प्रबुद्धजन के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद मण्डलायुक्त सभागार में मण्डल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे.

सीएम दोपहर 2 बजे से महर्षि वशिष्ठ चिकित्सालय महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद आर्य समाज के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और फिर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रचितांजली नामक पुस्तक का विमोचन भी शामिल है. 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग होंगे शामिल

कार्यक्रम के संयोजक ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन 7 अक्टूबर शनिवार को होगा. कार्यक्रम में दूर-दूर से विद्वान शामिल हो रहे हैं. आर्य समाज ने हमेशा से समाज को जागृत किया है. आजादी की लड़ाई या सनातन की रक्षा में आर्य समाज की अहम भूमिका रही है.

उन्होंने कहा कि आर्य समाज की प्रेरणा से 7 लाख 85 क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया. वेद को घर घर तक पहुंचाना है. वेद में हर समस्या का समाधान है इसलिए वेदों की ओर लौटना होगा. हमें आज एकजुट होकर देश की प्रगति के बारे में सोचना चाहिए. आज देश विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand: सगा भाई ही निकला नाबालिग बहन का हत्यारा, इस बात को लेकर था नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून नारी निकेतन में महिला ने की खुदकुशी, खड़े हुए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून नारी निकेतन में महिला ने की खुदकुशी, खड़े हुए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
नेपाली थीम के नाम पर चल रहा था अवैध कसीनो, होटल नवरंग में ऋषिकेश पुलिस की रेड, 35 गिरफ्तार
नेपाली थीम के नाम पर चल रहा था अवैध कसीनो, होटल नवरंग में ऋषिकेश पुलिस की रेड, 35 गिरफ्तार
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
Kitchen Gardening Tips: किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा, वीडियो वायरल
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा
Embed widget