एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ का तोहफा, पीएम आवास योजना के तहत इन्हें दी जाएगी अतिरिक्त मदद, ये भी ले सकेंगे लाभ

Pradhan Mantri Awas Yojana: UP योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना -2 के तहत बुजुर्गों, विधवा और परित्यक्त महिलाओं को अतिरिक्त अनुदान देगी, इसमें मध्य आय वर्ग वालों को भी पात्र माना गया है. 

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना -2 शहरी को लागू करने जा रही है. जिसके तहत राज्य सरकार बुजुर्गों, विधवा और परित्यक्त महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से बड़ी राहत दी जाएगी. योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग, निम्न आय वर्ग के साथ मध्य आय वर्ग वालों को भी पात्र माना गया है. 

इस वर्ग के बुजुर्गों को निर्धारित राशि के साथ 30 हजार रुपये और विधवा व परित्यक्त महिलाओं को 20 हजार रुपये की अतिरिक्त अनुदान की मदद की जाएगी. एक साल के भीतर मकान बनाने वालों को 10 हज़ार रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. जल्द ही नगर विकास विभाग की ओर से शासनादेश जारी किया जाएगा. 

कैबिनेट बैठक में लगेगी प्रस्ताव पर मुहर
बुधवार को महाकुंभ प्रयागराज में सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले 22 प्रस्तावों को कैबिनेट के बाई सर्कुलेशन स्वीकृति दे दी गई है. लेकिन सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक पारित प्रस्तावों में से अहम फैसलों के बारे में कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी दी जाएगी. कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए स्वीकृत किए प्रस्तावों में प्रधानमंत्री शहर आवास योजना-2 का प्रस्ताव भी जुड़ा है. 

इस योजना के तहत मौजूदा प्रावधान में लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये का अनुदान देने की व्यवस्था है लेकिन अब प्रदेश सरकार ने इस योजना में बुजुर्गों, विधवा और परित्यक्त महिलाओं को भी शामिल करने का फैसला लिया है. जिन्हें राज्य सरकार अपने स्तर पर अतिरिक्त राशि देकर मदद करेगी. जिसमें बुजुर्गों को 30 हजार और विधवा व परित्यक्त महिलाओं को 20 हजार अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा. प्रस्ताव के मुताबिक इन मकानों को पांच साल तक न तो बेचा जा सकेगा और न ही दूसरे के नाम पर हस्तांतरित किया जा सकेगा. 

योजना में ऐसे परिवारों को पात्र माना जाएगा जिनका देश में कही अपना कोई मकान नहीं है. एक लाभार्थी परिवार में पति-पत्नी, अविवाहित पुत्र, पुत्री को माना जाएगा. योजना में विधवा, अविवाहित, महिलाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांस जेंडर्स, एससी-एसटी, अल्पसंख्यक व वंचित वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी. 
आजमगढ़: बिजली कनेक्शन की जांच करने गई टीम पर हमला, कर्मचारियों से मारपीट, थाने में हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: अमित शाह ने दी 427 करोड़ की सौगात, आरक्षियों को नियुक्ति पत्र और 5 को मिली CAA नागरिकता
हरिद्वार: अमित शाह ने दी 427 करोड़ की सौगात, आरक्षियों को नियुक्ति पत्र और 5 को मिली CAA नागरिकता
जेवर एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी को मिलेगी नई उड़ान, उद्घाटन की तैयारी तेज, PM मोदी कर सकते हैं शुभारंभ
जेवर एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी को मिलेगी नई उड़ान, उद्घाटन की तैयारी तेज, PM मोदी कर सकते हैं शुभारंभ
योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, लखनऊ में प्रदर्शन, मौलाना का पुतला फूंका
सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, लखनऊ में प्रदर्शन, मौलाना का पुतला फूंका
'जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई', BJP पर बरसे अखिलेश यादव ने रूस को बताया पुराना मित्र
'जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई', BJP पर बरसे अखिलेश यादव ने रूस को बताया पुराना मित्र

वीडियोज

Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs
Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
'अपनी शर्त रखने की आजादी..' 8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी बहस के बीच करीना कपूर ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट
8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी बहस के बीच करीना कपूर ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
फाइनल से पहले सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
UPSC रिजल्ट में बड़ा ट्विस्ट, 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, क्या है सच?  
UPSC रिजल्ट में बड़ा ट्विस्ट, 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, क्या है सच?  
Embed widget