एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी आया पकड़ में, एनकाउंटर में हुआ घायल

Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ में कोचिंग के लिए जा रही छात्रा के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ के बाद रेप की कोशिश की थी. नाकाम रहने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की थी.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें आरोपी संजय गौतम गोली लगने से घायल हो गया. आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने घटना को लेकर आरोपी से पूछताछ की. रांनीगंज थाना इलाके में गुरुवार की सुबह आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था. 

पीड़ित छात्रा तब घर से कोचिंग के लिए जा रही थी. तभी सुनसान रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी और फिर छात्रा के विरोध करने पर उसे पीटा था. एसपी सतपाल अंतिल ने आरोपी की धरपकड़ के लिए स्वाट टीम, सर्विलांस टीम के साथ इलाकाई पुलिस की टीम गठित कर दी थी. एसपी के आदेश के बाद सक्रिय हुई पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई थी. रविवार देर शाम सैंडोरा हरिहरगंज के पास आरोपी की घेराबंदी की गई. 

पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस का शिकंजा कसता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली आरोपी संजय गौतम के पैर में गोली लगी. मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को पुलिस टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. सीओ रांनीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि बीती 28 दिसंबर को एक घटना हुई थी. जिसमें एक छात्रा कोचिंग के लिए जा रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया था, और नाकाम होने पर मारपीट की थी. 

छात्रा के लिए हुआ प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि छात्रा को जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया. जहां उसका उपचार चल रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को छात्राएं भी सड़क पर उतरीं और न्याय की मांग की. इस दौरान इलाके के व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों को बंद कर दिया और प्रोटेस्ट कर रही छात्रों के साथ में पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्त में

पुलिस ने बताया कि छात्रा ने हमें आरोपी का हुलिया बताया था. मुखबिर ने सूचना दी थी कि जो घटनास्थल है वहीं पर इस हुलिये का एक व्यक्ति घूम रहा है. जब पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी हमें देखकर भागने लगा. जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई. उसने अपना नाम संजय गौतम बताया है और घटनास्थल से 500 मीटर के अंदर ही उसका घर है. उसने बताया कि वो अक्सर वहां पर घूसने जाया करता था. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: 'मुसलमान बहुत दुखी है, BJP के झांसे में नहीं आएंगे', सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बोला तीखा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget