एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज में जर्जर मकान का एक हिस्सा ढहा, मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई, सीएम योगी ने जताया दुख

प्रयागराज में एक जर्जर मकान का हिस्सा बारिश के कारण ढह गया. इस हादसे में मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में मंगलवार दोपहर को बारिश के काऱण एक मकान का हिस्सा ढह (Building Collapsed) गया. मकान के मलबे में दबकर चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से श्याम बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई. अब मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह एक ट्रस्ट की इमारत है जिसकी हालत पहले से ही जर्जर थी. 

अचानक ही भरभराकर गिर पड़ा इमारत का एक हिस्सा

यह प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के हटिया इलाके की घटना बताई जा रही है. यह घटना दोपहर 2:15 बजे उस वक्त हुई जब लोग बारिश से बचने के लिए इमारत के शेड के नीचे खड़े थे तभी अचानक इसका एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और वे लोग चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि मकान में रहने वाले लोग सुरक्षित हैं. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया. राहत-बचाव का काम पूरा कर लिया गया है. हादसे की जानकारी मिलने पर एसएसपी और डीएम भी मौके पर पहुंच गए. हादसे में मरने वालों की पहचान सुशील कुमार गुप्ता, राजेंद्र पटेल, नीरज केसरवानी, नसीरुद्दीन और श्याम बाबू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इस घटना में बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी घायल हुए हैं.

सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जाहिर किया. सीएम कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है, 'सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रयागराज में बारिश के कारण गिरी जर्जर इमारत के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री जी ने संबंधित डीएम व पुलिस अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का नि:शुल्क उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है.'

Kushinagar: ग्राम प्रधान पति की दबंगई से परेशान 20 दलितों ने मकान बेचने का लगाया पोस्टर, जानें- क्या है पूरा मामला

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

यह एक ट्रस्ट की इमारत है और इसमें कई किराएदार रहते हैं. बताया जा रहा है कि नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में 170 जर्जर इमारतों की सूची तैयार की थी हालांकि उसमें यह इमारत शामिल नहीं है. दरअसल इसमें किराएदार रह रहे हैं इसलिए नगर निगम कार्रवाई नहीं कर पा रहा. मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी का दावा है कि पिछले दो सालों में तकरीबन 200 जर्जर इमारतों को या तो ठीक किया गया है या तो उन्हें गिराया गया है. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. अब बिल्डिंग के अंदरूनी हिस्से की फोटोग्राफी और सर्वे कराया जाएगा. अगर अंदर का हिस्सा जर्जर निकला तो बिल्डिंग को गिराया जाएगा. अगले एक-दो दिन में विकास प्राधिकरण भी कार्रवाई कर सकता है. 

ये भी पढ़ें -

Suresh Raina Retires: 'अभी भी आप में बहुत क्रिकेट बाकी है', सुरेश रैना के सन्यास की घोषणा पर बोले सीएम योगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agra News: खौफनाक वारदात, शादी का दबाव बना रही लड़की ने प्रेमी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
आगरा में खौफनाक वारदात, शादी का दबाव बना रही लड़की ने प्रेमी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
Dehradun News: ट्यूशन से घर लौट रहा था लड़का, दोस्तों ने अगवा कर ईंट-डंडों से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात
देहरादून में ट्यूशन से घर लौट रहा था लड़का, दोस्तों ने अगवा कर ईंट-डंडों से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात
सावधान! KYC के नाम पर बैंक खाते से 2.95 लाख की ठगी, देहरादून में साइबर जालसाजों पर केस दर्ज
सावधान! KYC के नाम पर बैंक खाते से 2.95 लाख की ठगी, देहरादून में साइबर जालसाजों पर केस दर्ज
Haridwar News: ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोग, परिवारों की बढ़ी चिंता, सीएम बोले- सभी को लाया जाएगा सुरक्षित
ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोग, परिवारों की बढ़ी चिंता, सीएम बोले- सभी को लाया जाएगा सुरक्षित

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget