एक्सप्लोरर

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेले को लेकर तैयारियां तेज, एपेक्स कमेटी की बैठक में कई परियोजनाओं को मंजूरी

Prayagraj News: प्रयागराज में अगले साल लगने वाले महाकुंभ मेले को लेकर एपेक्स कमेटी की छठीं बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें लगभग 795 करोड़ की 61 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई.

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज में अगले साल लगने वाले महाकुंभ मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. प्रयागराज महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए एपेक्स कमेटी की छठीं बैठक सम्पन्न हुई. ये बैठक चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक हुई. जिसमें लगभग 795 करोड़ की 61 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. जिनमें पीडब्ल्यूडी की 3, जल निगम की 8, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की 5 योजनाओं को मंजूरी मिली है. 

महाकुंभ मेले को लेकर इससे पहले की पांच बैठकों में एपेक्स कमेटी द्वारा लगभग 3810 करोड़ की 260 अन्य परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है. प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा तीन बड़े कार्य कराए जाएंगे. इनमें विभिन्न स्थानों पर लगभग 5 लाख स्क्वायर फीट में कलाकृतियां बनेंगी. 20 हजार स्क्वायर फीट पर वॉल म्यूरल्स बनाने का कार्य कराया जाएगा.

रिवर चैनेलाइजेशन हेतु एक हाइड्रोलिक स्टडी भी कराई जाएगी, जिससे नदी के प्रवाह की दिशा को नियंत्रित करना आसान होगा. भविष्य में मेला बसाने एवं घाट निर्माण के कार्यों में भी सहयोग मिलेगा. गंगा प्रदूषण इकाई की परियोजनाओं के तहत 15 अन्य नालों की भी टैपिंग कराई जाएगी.

कई मार्गों का होगा चौड़ीकरण
इसके बाद प्रयागराज के सभी 81 नाले टैप हो जाएंगे. वर्तमान में प्रयागराज में 39 नाले अनटैप्ड हैं, जिनमें से 24 नालों की टैपिंग के कार्यों को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है. नगर निगम की परियोजनाओं के तहत 9 मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी. अन्य कई मार्गों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सुंदरीकरण कराया जाएगा. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को भी और बेहतर बनाया जाएगा.

कई वाहनों एवं उपकरणों का भी क्रय किया जा रहा है, जिसके तहत 30 अदद 8 सीटेट मोबाइल शौचालयों और 20 अदत 6 सीटेट मोबाइल शौचायलयों क्रय किया जाएगा. लखनऊ में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया. महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व से होगी और समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर समाप्त होगी. महाकुंभ 45 दिनों तक चलता है.

ये भी पढ़ें: Basti News: बस्ती में सीडीओ के खिलाफ लामबंद हुए डॉक्टर्स, एसीएमओ से अभद्रता पर कार्रवाई की मांग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget