एक्सप्लोरर

महाकुंभ मेले से पहले संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जानें क्या है वजह?

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में अगले माह 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस बार देश विदेश से यहां पर 40 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

Maha Kumbh Mela 2025: तीर्थराज नगरी प्रयागराज को वर्तमान में भव्य रूप दिया जा रहा है. 12 साल बाद एक बार फिर अगले 13 जनवरी से महाकुंभ मेले का आयोजन होगा. इस बार महाकुंभ को भव्य, दिव्य और नव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने खास तैयारी की है. 

इस बार देश विदेश से महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने 40 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. महाकुंभ में स्नान पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए देशभर से ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने अभी से महाकुंभ मेले में पहुंचना शुरू कर दिया है. 

अभी से पहुंचने लगे श्रद्धालु
यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार महाकुंभ की इतनी चर्चा सुन ली थी कि लगा बाद में बहुत भीड़ हो जाएगी, इसीलिए कई दिनों पहले यहां चले आए. आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. महाकुंभ मेले में भले ही एक महीने का वक्त है, लेकिन यहां पर अभी से चहल पहल शुरू हो गई है. 

प्रयागराज के संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है. अकबर के किले के पास के VVIP घाट से संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं को जाते हुए देखा जा सकता है. संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर बड़ी संख्या में नावों को तैनात किया गया है.

संगम में स्वर्ग की सीढ़ी
महाकुंभ में पहुंचे लोगों को अपने मुख्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए पूरे श्रद्धा भाव से आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है. श्रद्धालु त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं. मान्यता है कि संगम में डुबकी लगाने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और मुक्ति का द्वार खुल जाता है. 

स्थानीय लोग का कहना है कि ये स्थान एक तरह से स्वर्ग की सीढ़ी है, यहां स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और मुक्ति के द्वार खुल जाते हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि अनजाने में जो पाप होते हैं वो यहां स्नान करने से समाप्त हो जाते हैं, इसलिए हम लोग यहां आए हैं. 

'यहां स्नान से होते हैं पाप नष्ट'
श्रद्धालुओं के मुताबिक, पूरे परिवार और कुटुंब के कल्याण के लिए और उनसे जो भी गलती से पाप हुए हैं, उससे मुक्ति के लिए यहां आए हैं. उनका कहना है कि वे देश के कल्याण और सौहार्द की भी कामना ले कर आए हैं. यहां पहुंची कुछ युवतियों ने कहा कि वे स्नान नहीं करेंगी, लेकिन यहां दोबारा जरूर आएंगी. 

इस मौके पर संगम स्थल पर एक नाव में पूजा कराते पंडित ने कई महत्वपूर्ण धार्मिक बातें बताईं. उन्होंने बताया कि गंगा- यमुना- सरस्वती का ये संगम स्थल स्वयं में मां त्रिवेणी है, जिनके पूजन से परिवार का कल्याण होता है. उन्होंने बताया कि संगम आने से आनंद दोगुना हो जाता है वरना मुक्ति तो गंगा के दर्शन मात्र से हो जाती है.

ये भी पढ़ें: 'किसान बटेंगे तो लुटेंगे', BKU नेता राकेश टिकैत ने MSP को लेकर सरकार दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
Greater Noida News: नोएडा के ATM में फेवीक्विक डालकर ठगी गैंग के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल तो 2 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के ATM में फेवीक्विक डालकर ठगी गैंग के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल तो 2 आरोपी गिरफ्तार
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget