एक्सप्लोरर

Prayagraj News: सपा विधायक नाहिद हसन को इलाहाबाद HC से बड़ी राहत, कैंसर बीमारी के चलते जमानत अर्जी मंजूर

Allahabad HC: हाईकोर्ट ने नाहिद हसन को जमानत पर जेल से रिहा किए जाने का आदेश दिया है. अगर नाहिद के खिलाफ कोई और मुकदमा पेंडिंग नहीं हुआ तो वह अगले 3 से 4 दिनों के अंदर जेल से रिहा हो जाएंगे.

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता और शामली जिले की कैराना सीट से विधायक नाहिद हसन (Nahid Hasan) को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने गैंगस्टर मामले में नाहिद हसन की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है. अदालत ने नाहिद हसन की कैंसर बीमारी की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जमानत पर जेल से रिहा किए जाने का आदेश दिया है. नाहिद के खिलाफ अगर कोई और मामला पेंडिंग नहीं हुआ तो वह 3 से 4 दिनों में जेल से रिहा हो जाएंगे.

गैंगस्टर मामले में जनवरी में गए थे जेल
सपा विधायक नाहिद हसन को यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनवरी महीने में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. उनके खिलाफ कैराना थाने में ही पिछले साल गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था. कई दूसरे मामलों में उन्हें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से पहले ही राहत मिल चुकी है, लेकिन गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने की वजह से वह जनवरी महीने से जेल में ही थे.

नाहिद हसन की जमानत अर्जी पर आज जस्टिस कृष्ण पहल की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई. नाहिद की तरफ से उनके वकीलों ने कोर्ट को बताया कि वह कैंसर की बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित हैं. उनकी बीमारी थर्ड स्टेज पर है और उन्हें तुरंत बेहतर इलाज की सख्त जरूरत है. नाहिद की तरफ से कोर्ट में यह भी दलील दी गई कि इस केस से जुड़े हुए दूसरे आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है.

जमानत अर्जी मंजूर की गई
अदालत ने नाहिद हसन के वकीलों की दलील को मंजूर करते हुए उनकी जमानत अर्जी स्वीकार कर ली. हाईकोर्ट ने नाहिद हसन को जमानत पर जेल से रिहा किए जाने का आदेश दिया है. अगर नाहिद के खिलाफ कोई और मुकदमा पेंडिंग नहीं हुआ तो वह अगले 3 से 4 दिनों के अंदर जेल से रिहा हो जाएंगे. नाहिद हसन इन दिनों यूपी की चित्रकूट जेल में बंद है. नाहिद के वकील प्रशांत व्यास का कहना है कि उनकी जानकारी में विधायक के खिलाफ कोई और मामला नहीं बचा है. उनके खिलाफ कुल 13 मुकदमे दर्ज हुए थे.

इनमें से कुछ मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है या फिर निचली अदालतों से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. जमानत मिलने से सपा विधायक नाहिद हसन को बड़ी राहत मिली है. उनके जेल से बाहर आने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. नाहिद की जमानत अर्जी की पैरवी करने के लिए उनके परिवार के कुछ सदस्य भी हाईकोर्ट आए थे.

यह भी पढ़ें:-

UP Breaking News Live: प्रयागराज पुलिस ने पकड़ी नकली ब्रांड वाली सिगरेट की खेप, 5.90 करोड़ है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: यूपी पुलिस के एनकाउंटर में घायल हुआ 'बदमाशों का देवता', कारोबारियों से मांगी थी रंगदारी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में घायल हुआ 'बदमाशों का देवता', कारोबारियों से मांगी थी रंगदारी
Dehradun News: देहरादून में जमीन हड़पने का सनसनीखेज खेल, लापता बेटे को मृत दिखाकर बेची संपत्ति, FIR दर्ज
देहरादून में जमीन हड़पने का सनसनीखेज खेल, लापता बेटे को मृत दिखाकर बेची संपत्ति, FIR दर्ज
Moradabad News: इजरायल-ईरान युद्ध का असर मुरादाबाद के पीतल उद्योग पर, 11 हजार करोड़ का निर्यात कारोबार ठप
इजरायल-ईरान युद्ध का असर मुरादाबाद के पीतल उद्योग पर, 11 हजार करोड़ का निर्यात कारोबार ठप
अमित शाह के हरिद्वार दौरे से पहले एक्शन में CM धामी, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
अमित शाह के हरिद्वार दौरे से पहले एक्शन में CM धामी, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget