एक्सप्लोरर

UP RO-ARO Exam: आरओ- एआरओ अभ्यर्थियों की घोषणा पर UPPSC का इलाका छावनी में तब्दील, पुलिस ने नाकाम किया घेराव

Candidates Protest: प्रयागराज में यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के बाहर पूरे इलाके की घेराबंदी की गई थी. दफ्तर की तरफ जाने वाले सभी रास्ते पुलिस छावनी में तब्दील थे. 300 मीटर पहले बैरिकेटिंग थी.

RO and ARO Candidates Protest: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आरओ और एआरओ भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने की मांग तेज हो गई है. कथित पेपर लीक की घटना के बाद आरओ- एआरओ अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है. आंदोलनकारी अभ्यर्थी आरओ- एआरओ अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा को रद्द करने और नई तारीख जारी करने की मांग पर दो हफ्ते से अड़े हुए हैं. सोमवार को प्रयागराज में यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के दफ्तर का घेराव करने का कार्यक्रम था. कानून व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों को इकट्ठा नहीं होने दिया.

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन का इलाका छावनी में तब्दील

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के बाहर पूरे इलाके की घेराबंदी की गई थी. दफ्तर की तरफ जाने वाले सभी रास्ते पुलिस छावनी में तब्दील थे. 300 मीटर पहले अभ्यर्थियों को रोकने की व्यवस्था की गई थी. पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती रही. बैरिकेटिंग से किसी को पैदल जाने की भी इजाजत नहीं दी जा रही थी. सड़कों पर सिर्फ पुलिस और प्रशासन से जुड़े लोग नजर आ रहे थे. यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के आसपास अघोषित कर्फ्यू सा नजारा था.

धारा 144 के उल्लंघन पर पुलिस हिरासत में प्रदर्शनकारी

प्रशासन ने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को धारा 144 लागू होने की जानकारी दे दी थी. अभ्यर्थियों को बताया गया था कि बिना अनुमति इकट्ठा होना मना है. प्रशासन की अपील का असर भी दिखाई दिया. ज्यादातर अभ्यर्थी दफ्तर का घेराव नहीं पहुंचे. कुछ छात्र संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने अलग-अलग जगह पर इकट्ठा होने की कोशिश की. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. अभ्यर्थियों की मांग है कि आरओ-और एआरओ की भर्ती परीक्षा को भी रद्द कर दिया जाए.

उन्होंने आरोप लगाया कि गाजीपुर में परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो गया था. ऐसे में भर्ती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नहीं हो सकती. गौरतलब है कि यूपी में आरओ और एआरओ के 411 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 11 फरवरी को हुई थी. भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए 10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. प्रारंभिक परीक्षा में तकरीबन साढे छह लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा के दिन पेपर लीक होने का मामला सामने आ गया. पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने की लगातार मांग कर रहे हैं. यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन ने आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है.  

UP Politics: 'दोनों की उम्र 50 साल से ज्यादा' राहुल-अखिलेश के गठबंधन पर बीजेपी सांसद ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: कारगी ग्रांट इलाके में पुलिस ने पकड़ा अवैध बूचड़खाना, छापे में 15 किलो गोमांस और औजार भी बरामद
कारगी ग्रांट इलाके में पुलिस ने पकड़ा अवैध बूचड़खाना, छापे में 15 किलो गोमांस और औजार भी बरामद
Mahoba News: महोबा में तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, तीन महिलाओं समेत 9 यात्री घायल
महोबा में तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, तीन महिलाओं समेत 9 यात्री घायल
CM धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, शहरी विकास निदेशालय के नए भवन का शिलान्यास
CM धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, शहरी विकास निदेशालय के नए भवन का किया शिलान्यास
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live:भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये डिमांड
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Embed widget