एक्सप्लोरर

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड में परिवार का नाम आने पर बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, इस नेता को पद से हटाया

Umesh Pal Murder: बता दें कि शूटआउट केस से एक हफ्ते पहले ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राहिल हसन ने बीजेपी ऑफिस में मंत्री दानिश आजाद अंसारी का कार्यक्रम आयोजित कराया था.

Prayagraj Shootout: उमेश पाल शूटआउट केस ( Umesh Pal Murder Case) में परिवार का नाम सामने आने के बाद बीजेपी (BJP) ने अपने पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है. बीजेपी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राहिल हसन को पद से हटा दिया है. प्रयागराज में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की पूरी कमेटी को ही भंग कर दिया गया है. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राहिल हसन के भाई मोहम्मद गुलाम के खिलाफ उमेश पाल शूटआउट केस (Umesh Pal Hatyakand) में नामजद एफआईआर दर्ज है. शूटआउट केस में गुलाम को शूटर बताया जा रहा है और वह वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है.

सोशल मीडिया पर हो रही थी किरकिरी
एसटीएफ ने गुलाम के भाई और बीजेपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राहिल हसन को हिरासत में ले रखा है. राहिल हसन पिछले कई दिनों से जांच एजेंसियों की कस्टडी में है. सोशल मीडिया पर लगातार हो रही किरकिरी के बाद बीजेपी ने यह फैसला लिया है. महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने पूरी कमेटी को भंग किए जाने की जानकारी दी है. हालांकि उनका दावा है कि शूटआउट केस से पहले ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की कमेटी भंग कर दी गई थी. शूटआउट केस से एक हफ्ते पहले ही राहिल हसन ने बीजेपी ऑफिस में मंत्री दानिश आजाद अंसारी का कार्यक्रम आयोजित कराया था.

बता दें कि उमेश पाल बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह थे. बीते दिनों उमेश और उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के परिवार के लोगों का भी नाम आया है. इस हत्याकांड के एक आरोपी ने बिहार के सासाराम में सरेंडर कर दिया है. इस मामले में अबतक कुल 13 शूटरों की पहचान की जा चुकी है. योगी सरकार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है.

Watch: योगी सरकार ने एक और माफिया को 'मिट्टी में मिलाया', जानें- प्रयागराज में अब कहां चला बुलडोजर

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget