एक्सप्लोरर

Kedarnath ByPolls 2024: केदारनाथ उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां हुूई रवाना, सुरक्षा को लेकर किए गए कड़े इंतजाम

Uttarakhand News: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां हो चुकी हैं. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई स्तरों पर योजना बनाई गई है.

Kedarnath News: केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. बुधवार (20 नवंबर) को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार (19 नवंबर) को पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया. मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं.

1200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

रुद्रप्रयाग के एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 1200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा होमगार्ड और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं. एसपी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद है और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं.

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई स्तरों पर योजना बनाई गई है. संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी और अन्य निगरानी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

शांतिपूर्ण रहा प्रचार अभियान

एसपी रुद्रप्रयाग ने बताया कि चुनाव प्रचार का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ. सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रचार किया. अब सभी की निगाहें मतदान प्रक्रिया और शनिवार (23 नवंबर) को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं.

दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाई पोलिंग पार्टियां

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्र दुर्गम इलाकों में स्थित हैं. इन इलाकों में पोलिंग पार्टियों को समय पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए. हेलिकॉप्टर और अन्य परिवहन साधनों की मदद से पोलिंग पार्टियों और ईवीएम को सुरक्षित पहुंचाया गया. प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि सभी पोलिंग पार्टियां समय पर अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचें.

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. शांतिपूर्ण मतदान के लिए सहयोग प्रदान करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम और प्रशासन की सक्रियता यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो. उपचुनाव का परिणाम 23 नवंबर को घोषित होगा, जिसका क्षेत्र के विकास और राजनीतिक समीकरणों पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है.

यह भी पढे़ें: Uttarakhand ByPolls 2024: केदारनाथ उपचुनाव मे जीत का मिथक, सियासी दांव और जनता का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Iran War: ईरान में फंसे उत्तराखंड के लोग, अपनों से फोन पर की बात; मिडिल ईस्ट तनाव से बढ़ी चिंता
ईरान में फंसे उत्तराखंड के लोग, अपनों से फोन पर की बात; मिडिल ईस्ट तनाव से बढ़ी चिंता
Israel Iran War: ईरान में फंसे रुड़की के 50 से ज्यादा लोग, पढ़ाई और नौकरी के लिए गए थे युवा, परिजनों में चिंता
ईरान में फंसे रुड़की के 50 से ज्यादा लोग, पढ़ाई और नौकरी के लिए गए थे युवा, परिजनों में चिंता
Haldwani News: टांडा जंगल में हाथी से टकराई बाइक, फेरी लगाने वाले दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी: टांडा जंगल में हाथी से टकराई बाइक, फेरी लगाने वाले दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के लिए 6 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन रिजस्ट्रेशन, इस बार नहीं लगेगा कोई शुल्क
चारधाम यात्रा के लिए 6 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन रिजस्ट्रेशन, इस बार नहीं लगेगा कोई शुल्क

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिकी हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन, कहा- 'इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद...'
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन, कहा- 'इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद...'
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
Embed widget