एक्सप्लोरर

PM Modi in Kedarnath: पलायन पर भी बोले पीएम मोदी- कहा, 'अब पहाड़ के काम आएगा यहां का पानी और जवानी'

पीएम मोदी ने आज सुबह बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. केदारनाथ धाम में लोगों को संबोधित भी किया. मोदी ने कहा कि आप सभी आदि शंकराचार्य जी की समाधि की पुन स्थापना के साक्षी बन रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ धाम में हैं. आज सुबह मोदी ने बाबा केदार के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. केदारनाथ धाम में लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आप सभी आदि शंकराचार्य जी की समाधि की पुन स्थापना के साक्षी बन रहे हैं. ये भारत की आध्यात्मिक समृद्धि और व्यापकता का बहुत अलौकिक दृश्य है. आज सभी मठों, 12 ज्योतिर्लिंगों, अनेक शिवालयों, शक्ति धाम,अनेक तीर्थ क्षेत्रों पर देश के गणमान्य महापुरुष, पूज्य शंकराचार्य परंपरा से जुड़े हुए सभी वरिष्ठ ऋषि, मनीषी और अनेक श्रद्धालु भी देश के हर कोने से केदारनाथ की इस पवित्र भूमि के साथ हमें आशीर्वाद दे रहे हैं. मोदी ने आगे कहा कि हमारे उपनिषदों में आदि शंकराचार्य जी की रचनाओं में कई जगह नेति-नेति कहकर एक भाव विश्व का विस्तार दिया गया है. रामचरित मानस को भी हम देखें तो इसमें में अलग तरीके से ये भाव दोहराया गया है.

2013 की आपदा को किया याद
मोदी ने कहा कि मैं 2013 में उत्तराखंड की आपदा के वक्त गुजरात का मुख्यमंत्री था, लेकिन मैं यहां दौड़ा चला आया था. मैंने अपनी आंखों से तबाही और उस दर्द को देखा था. जो लोग यहां आते थे वो सोचते थे कि क्या हमारा केदारनाथ धाम फिर से उठ खड़ा होगा क्या? लेकिन मेरे अंदर की आवाज कह रही थी कि ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा. मेरा विश्वास बाबा केदार के कारण, आदि शंकर की साधना के कारण, ऋषि-मुनियों की तपस्या के कारण था. कच्छ को भूकंप के बाद खड़ा करने का मेरा अनुभव था. इसीलिए मेरा विश्वास था और आज अपनी आंखों से विश्वास को साकार होते देखना जीवन से बड़ा संतोष नहीं हो सकता है.

"उत्तराखंड की पवित्र धरती, हवाओं ने मुझे पाला-पोसा"
इस पवित्र धरती, इस मिट्टी, इसकी हवाओं ने मुझे पाला-पोसा था. उसकी सेवा करने का सौभाग्य मिलना इससे बड़ा जीवन का पु्ण्य नहीं हो सकता है. इस आदि भूमि पर शाश्वत के साथ आधुनिकता का ये मेल, विकास के ये काम भगवान शंकर की सहज कृपा का ही परिणाम हैं. मैं इन पुनीत प्रयासों के लिए उत्तराखंड सरकार का, मुख्यमंत्री धामी जी का, और इन कामों की ज़िम्मेदारी उठाने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद करता हूं. शंकर का संस्कृत में अर्थ है- “शं करोति सः शंकरः” यानी, जो कल्याण करे, वही शंकर है. इस व्याकरण को भी आचार्य शंकर ने प्रत्यक्ष प्रमाणित कर दिया. उनका पूरा जीवन जितना असाधारण था, उतना ही वो जन-साधारण के कल्याण के लिए समर्पित थे.

"मैं ड्रोन के जरिए वर्चुअल यात्रा करता था"
मोदी ने कहा कि मुझे पता है यहां बर्फबारी के बीच भी साल भर काम करना मुश्किल है, लेकिन बर्फबारी के बीच भी हमारे श्रमिक भाई-बहन वे ईश्वरीय कार्य मानकर बर्फ वर्षा क बीच भी काम छोड़कर जाते नहीं थे. तब जाकर ये काम हुआ है. मेरा मन यहां लगा रहता था. मैं बीच-बीच में ड्रोन के जरिए यहां की वर्चुअल यात्रा करता था. ड्रोन के जरिए मैं लगातार यहां काम की निगरानी करता था. एक समय था जब आध्यात्म को, धर्म को केवल रूढ़ियों से जोड़कर देखा जाने लगा था. आदि शंकराचार्य जी ने पवित्र मठों की स्थापना की, चार धामों की स्थापना की, द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पुनर्जागरण का काम किया. आदि शंकराचार्य जी सबकुछ त्यागकर देश, समाज और मानवता के लिए जीने वालों के लिए एक सशक्त परंपरा खड़ी की.

"दुनिया ने देखा दीपोत्सव का भव्य आयोजन"
मोदी ने केदारनाथ धाम में अयोध्या और काशी के विकास कार्यों का गुणगान भी किया. मोदी ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूरे गौरव के साथ बन रहा है, अयोध्या को उसका गौरव वापस मिल रहा है. अभी दो दिन पहले ही अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन पूरी दुनिया ने देखा. भारत का प्राचीन सांस्कृतिक स्वरूप कैसा रहा होगा, आज हम इसकी कल्पना कर सकते हैं. इसी तरह उत्तर प्रदेश में काशी का भी कायाकल्प हो रहा है. विश्वनाथ धाम का कार्य बहुत तेज गति से पूर्णता की तरफ आगे बढ़ रहा है.

"चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है"
मोदी ने कहा कि अब देश अपने लिए बड़े लक्ष्य तय करता है, कठिन समय सीमाएं निर्धारित करता है, तो कुछ लोग कहते हैं कि इतने कम समय में ये सब कैसे होगा! होगा भी या नहीं होगा! तब मैं कहता हूं कि समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना अब भारत को मंजूर नहीं है. चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है, चारों धाम हाइवेज से जुड़ रहे हैं. भविष्य में यहां केदारनाथ जी तक श्रद्धालु केबल कार के जरिए आ सकें, इससे जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है यहां पास में ही पवित्र हेमकुंड साहिब जी भी हैं. हेमकुंड साहिब जी के दर्शन आसान हों, इसके लिए वहां भी रोप-वे बनाने की तैयारी है.

"पहाड़ के काम आएगा यहां का पानी और जवानी"
मोदी ने कहा, "कहा जाता है कि पहाड़ का पानी, पहाड़ की जवानी कभी पहाड़ के काम आता नहीं. अब पानी भी पहाड़ के काम आएगा. जवानी भी पहाड़ के काम आएगी." मोदी ने कहा कि उत्तराखंड से पलायन को रोकना है. अगला दशक उत्तराखंड का है. यहां पर्यटन काफी बढ़ने वाला है.

ये भी पढ़ें:

PM Modi Kedarnath Visit: पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना, आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का किया अनावरण- Video

Farm Laws: सरकारों की तरह 5 साल तक चल सकता है आंदोलन, स्टैंड बाय पर हैं किसान- राकेश टिकैत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Hapur News: हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
Udham Singh Nagar News: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
उधम सिंह नगर: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह की पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह की पाकिस्तान की 7 चौकियां
IND vs ENG Semifinal: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget