एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: मारपीट विवाद पर सीएम धामी सख्त, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को किया तलब, निष्पक्ष जांच के आदेश

Uttarakhand News: ऋषिकेश में युवक के साथ हुई मारपीट की घटना का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने इस मामले में आज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तलब किया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Aggarwal) उनके सुरक्षाक्रमियों द्वारा एक युवक से मारपीट मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सख्त रवैया अपनाया है. उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को आज (3 मई) देहरादून (Deharadun) में तलब किया है और इस पूरे विवाद की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं. वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर राजनीति भी गर्माने लगी है. कांग्रेस (Congress) ने आज प्रदेशभर में प्रदर्शन करने का एलान किया है.

ऋषिकेश में युवक के साथ हुई मारपीट की घटना का केंद्रीय नेतृत्व ने भी संज्ञान लिया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी अभी दिल्ली में हैं, लेकिन आज वो दिल्ली से  देहरादून पहुंच रहे हैं, जिसके बाद वो पूरे मामले पर कैबिनेट मंत्री से स्पष्टीकरण लेंगे. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस महानिदेशक को भी घटना का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि पूरे विवाद में किसी निर्दोष को सजा न मिले, इस मामले में भेदभाव एंव पक्षपात पूर्ण कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

दरअसल सोमवार को उत्तराखंड सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सुरेंद्र सिंह नेगी नाम के युवक की सड़क पर पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे थे. मंत्री का कहना है कि वो अपनी गाड़ी का शीशा खोलकर जा रहे थे. युवक की कार भी उनके साथ चल रही थी. इस बीच उसने उन्हें अपशब्द कहे, जब उन्होंने विरोध किया तो उनपर हमला कर दिया और उनके कुर्ते की जेब भी फाड़ दी. इस दौरान उसने सड़क से कुछ उठाकर उन्हें मारने की भी कोशिश की, जिसके बाद उसकी पिटाई की गई. 

प्रेमचंद अग्रवाल ने दी ये सफाई

वहीं पीड़ित शख्स सुरेंद्र नेगी का कहना है, ‘‘हम ट्रैफिक जाम में फंस गए थे और मैं उनकी कार के पास से बिना यह जाने कि उसमें कौन बैठा है, गुजर गया. उन्होंने मुझे अपशब्द कहे और जब मैंने इसका विरोध किया तो वह और उनके लोग अपनी कार से उतरे और मुझे पीटने लगे.’’ इस पूरे विवाद में पुलिस ने सुरेंद्र नेगी को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने अग्रवाल को तत्काल राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है. इसके साथ ही आज प्रदेश भर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: पिता स्वामी प्रसाद मौर्य से जुदा रहेंगी BJP सांसद संघमित्रा मौर्य की राहें? खुद बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Kanpur News: दिल्ली-कानपुर हाईवे पर अनियंत्रित बस ट्रक से टकराई, ड्राइवर की मौत, 30 से ज्यादा घायल
दिल्ली-कानपुर हाईवे पर अनियंत्रित बस ट्रक से टकराई, ड्राइवर की मौत, 30 से ज्यादा घायल
Gorakhpur News: चिलुआताल बनेगा सोलर एनर्जी हब, 140 करोड़ से लगेगा 20 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट
गोरखपुर: चिलुआताल बनेगा सोलर एनर्जी हब, 140 करोड़ से लगेगा 20 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट
साध्वी प्राची ने मोनालिसा-फरमान की शादी को बताया 'लव जिहाद', कहा- सूटकेस में पैक कर दिया जाएगा
साध्वी प्राची ने मोनालिसा-फरमान की शादी को बताया 'लव जिहाद', कहा- सूटकेस में पैक कर दिया जाएगा

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
Embed widget