एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: रायबरेली और अमेठी पर भूपेंद्र चौधरी के दावे ने चौंकाया, कांग्रेस भी परेशान

UP News: बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हापुड़ पहुंचकर मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे विश्वास है कि यूपी की जनता जो प्रधानमंत्री का संकल्प है उसे पूरा करेगी.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गुरूवार को हापुड़ में प्रीत विहार स्थित बीजेपी के कार्यालय पर पहुंचे. यहां उन्होंने दूसरे चरण में होने वाले मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की. भूपेंद्र चौधरी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वोटिंग में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं, इसलिए तैयारियों में पूरी जी-जान से जुट जाएं. उन्होंने बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों को वोटिंग के दिन बीजेपी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए टिप्स भी दिये.

 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव मोदी जी की गारंटी पर हो रहा है और भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सरकार में जो काम हुए, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 10 वर्ष और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 7 वर्ष जो सरकार ने काम किये, उसका पूरा रिपोर्ट कार्ड और लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच में है. भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर कहा कि सपने देखने का अधिकार सबको है. विपक्ष दिन में सपने देख रहा है. अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में भी 400 से ज्यादा सीटें जीत रहे थे. लेकिन जो यर्थाथ है पूरे देश की प्रदेश की जनता सब जानती है. 

'2017 में 2 लड़को की जोड़ी बहुत हुई थी प्रसिद्ध'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की तैयारियों को लेकर कहा कि यूपी में हमारी पूरी तैयारी है. संगठन का और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और विचारधारा से जुड़े विषयों को लेकर, गरीब कल्याण की योजनाओं को लेकर जनता के बीच में है.राहुल गांधी और अखिलेश यादव के फिर से एक साथ आने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2 लड़कों की जोड़ी 2017 में बहुत प्रसिद्ध हुई थी. क्या स्थिति रही उत्तर प्रदेश की जनता ने बिल्कुल नकार दिया और राहुल गांधी-अखिलेश यादव दोनों पिक्चर से अलग-अलग हो गये. दोस्ती खत्म हो गई.

यूपी की जनता प्रधानमंत्री का संकल्प करेगी पूरा
 2019 के चुनाव के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश से पलायन कर गई. राहुल गांधी केरल चले गये, सोनिया गांधी राज्यसभा चली गईं. और आज कांग्रेस को रायबरेली और अमेठी में ढूंढ़े कैंडीडेट नहीं मिल रहे. घर में चर्चा हो रही है कभी जीजा जी कह रहे हैं, कभी कोई कह रहा है.उन्हें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता जो प्रधानमंत्री का संकल्प है, उसे पूरा करेगी.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद की सोसायटी में 11वीं के छात्र की गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: सीएम योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से पकड़ा
CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से पकड़ा
सहारनपुर में रिश्तों का कत्ल! 15 साल की भांजी को बहला-फुसलाकर ले गया मौसा, दरिंदगी के बाद अरेस्ट
सहारनपुर में रिश्तों का कत्ल! 15 साल की भांजी को बहला-फुसलाकर ले गया मौसा, दरिंदगी के बाद अरेस्ट
दूध से कमाई, गोबर से गैस, योगी सरकार की पहल से ग्रामीण महिलाओं की बदली जिंदगी, हजारों को फायदा
दूध से कमाई, गोबर से गैस, योगी सरकार की पहल से ग्रामीण महिलाओं की बदली जिंदगी, हजारों को फायदा
बांके बिहारी मंदिर में कपल की रिंग सेरेमनी से मचा बवाल, VIP कल्चर पर फिर उठे सवाल
बांके बिहारी मंदिर में कपल की रिंग सेरेमनी से मचा बवाल, VIP कल्चर पर फिर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- 'इस्लाम में...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
Embed widget