एक्सप्लोरर

Ragging Case: देहरादून के दून बिजनेस स्कूल में रैगिंग से हड़कंप, छात्रों ने किया हंगामा और तोड़फोड़

Dehradun DBS Ragging: हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराने की कोशिश की. सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह ने बताया कि रैंगिंग मामले की जांच की जा रही है.

Dehradun DBS College Ragging Case: देहरादून के सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया. गुस्साए छात्रों ने मंगलवार की रात को कॉलेज परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की. आरोपियों को 30 दिन के लिए निष्कासित किया गया है. दूसरी तरफ पीड़ित के साथ बचाने आए छात्रों पर भी कार्रवाई हुई. उनको 21 दिन के लिए निष्कासित कर दिया गया है. बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र ने वीडियो जारी कर दुखड़ा सुनाया है. उसने आरोप लगाया कि सीनियर छात्रों की पिटाई से शरीर नीला पड़ गया. घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है. पीड़ित का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन से शिकायत करने पर आरोपियों के साथ बचाने आए छात्रों पर भी एक्शन हुआ.

दून बिजनेस स्कूल में रैगिंग से हड़कंप

निष्कासित किए जाने से नाराज छात्रों ने मंगलवार की रात कॉलेज परिसर में हंगामा किया. हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराने की कोशिश की. सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह ने बताया कि रैंगिंग मामले की जांच की जा रही है. रैंगिंग की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा. एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. वायरल वीडियो को हासिल करने की कोशिश की जा रही है.

छात्रों ने किया हंगामा और तोड़फोड़

वीडियो में पहचान होने के बाद पीड़ित छात्र का बयान लिया जाएगा. जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. उन्होंने कहा कि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस की प्राथमिकता कानून व्यवस्था बहाल करना है. कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोगों की मीटिंग ली जाएगी. मीटिंग में पदाधिकारियों को चेताया जाएगा कि अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी का निर्वहन करें. रैगिंग का मामला पुलिस के संज्ञान में लाएं. गड़बड़ी करनेवाले छात्रों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें और पीड़ित की काउसिलिंग करें. 

UP Encounter: यूपी पुलिस क्यों करती है एनकाउंटर? स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया, महिला सुरक्षा को लेकर दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amethi News: अमेठी में अपराध पर लगाम के लिए 'ऑपरेशन चक्रव्यूह', 147 हॉटस्पॉट चिन्हित, CCTV से लाइव निगरानी
अमेठी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए 'ऑपरेशन चक्रव्यूह', 147 हॉटस्पॉट चिन्हित, CCTV से लाइव निगरानी
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
Mahoba News: पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, चूड़ी के टुकड़ों ने आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे
महोबा पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, चूड़ी के टुकड़ों ने आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे
UP में होली पर यात्रियों को UPSRTC का तोहफा, इस रूट पर बढ़ाए गए बसों के फेरे, पढ़ें पूरी डिटेल
UP में होली पर यात्रियों को UPSRTC का तोहफा, इस रूट पर बढ़ाए गए बसों के फेरे, पढ़ें पूरी डिटेल

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
Zinc Deficiency In Women: बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
Embed widget