एक्सप्लोरर

'हिन्दुओं का चुन-चुनकर मारा', बांग्लादेश हिंसा पर राजा भैया ने जताई चिंता, पीएम मोदी से की ये मांग

Raja Bhaiya News: राजा भैया ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं पर दुख जताया और कहा कि बांग्लादेश की कट्टरवादी तानाशाही सरकार ने वहां के हिन्दुओं पर अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी.

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि वहां हिंदुओं पर अत्याचार की पराकाष्ठा हो गई है. हिन्दुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है. राजा भैया ने स्वामी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर की. 

राजा भैया ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं पर दुख जताया और लिखा- 'बांग्लादेश की कट्टरवादी तानाशाही सरकार ने वहां के हिन्दुओं पर अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी है, चुन चुनकर हिन्दुओं को मारा जा रहा है, उनके घरों और दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है.' 

बांग्लादेश की हिंसा पर जताई चिंता
उन्होंने आगे कहा- हिन्दुओं की आवाज उठाने वाले स्वामी चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिर भी वैश्विक शक्तियां चुप हैं क्योंकि अत्याचार हिन्दुओं पर हो रहा है. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से आग्रह है कि संज्ञान लें. बांग्लादेशी हिन्दुओं के रक्षार्थ पूरे विश्व के हिन्दुओं को खड़ा होना होगा.'

दरअसल बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद से लगातार हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में हिन्दुओं के घरों और उनके व्यवसाय को टारगेट कर हमला किया गया. अगस्त के बाद से हिन्दुओं पर हमले की हजारों घटनाएं हो चुकी है. उपद्रवियों ने हिन्दू देवी-देवताओं और मंदिरों पर टार्गेट किया. ये भारत सरकार के लिए भी चिंता का विषय है.

राजा भैया इससे पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और शेख हसीना द्वारा भारत में शरण लेने को लेकर प्रतिक्रिया दे चुके हैं. उन्होंने बांग्लादेश की घटनाओं पर कहा कि 'छात्र आन्दोलन के नाम पर आतंकवाद, आगजनी, हत्या, बलात्कार, लूटपाट क्यूँ? तख़्तापलट तो हो गया अब हिंसा किस लिये? हिन्दुओं की हत्याएं हो रही हैं, मन्दिर जलाये जा रहे हैं।अन्तरिम सरकार और बांग्लादेशी सेना अविलम्ब प्रभावी क़दम उठाये. भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करे और हां, विश्व में 57 मुस्लिम देश हैं शेख हसीना ने वहां ना तो शरण मांगी ना किसी देश ने शरण दी, ऐसा क्यूँ? सोचियेगा अवश्य.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: ईरान की मदद के लिए आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
लखनऊ: ईरान की मदद के लिए आगे आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
Fatehpur News: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
फतेहपुर: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
Varanasi News: अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget