एक्सप्लोरर

UP Election: जातिवाद को लेकर राजा भैया ने लगाया बड़ा आरोप, भरी जनसभा में कही ये बात

Kaushambi: बाहुबली नेता राजा भैया (Raja Bhaiya) ने जातिवाद को लेकर राजनेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जातिवाद समाज में नहीं हैं बल्कि नेता उसे अपने फायदे के लिए फैलाते हैं.

Raja Bhaiya On Casteism: जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह (Raghuraj Pratap Singh) उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) ने तमाम राजनीतिक दलों पर जातिवाद को लेकर निशाना साथा. बुधवार को राजा भैया कौशांबी (Kaushambi) की चायल विधानसभा के सरायकिला कस्बे में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने चायल सीट से प्रत्याशी अनिल कुमार केसरवानी के समर्थन में चुनावी सभा की. इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि समाज में जातिवाद नहीं है, नेता इसे अपने फायदे के लिए फैलाते हैं. 

राजा भैया ने लगाया ये आरोप

चायल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजा भैया ने जनता से अपील की कि वो अनिल कुमार केसरवानी के पक्ष में वोट करें और उन्हें जीत दिलाएं. इसके साथ ही उन्होंने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि इतने दिनों के अनुभव के बाद हम आपको यह कहना चाहते हैं कि समाज में जातिवाद नहीं होता है. हमारे नेता जातिवाद फैलाते हैं, जातिवाद राजनेता पैदा करता है. अपने मुनाफे के लिए, अपने फायदे के लिए और अपने स्वार्थ के लिए. जिस जाति और बिरादरी के लोगों से जाकर मिलेंगे, उनसे यही कहेंगे कि हम तो आप लोगों के साथ हैं और फिर दूसरी बिरादरी के लोगों के पास पहुंचते हैं तो ये कहते हैं कि हम तो आपके साथ हैं. 

जातिवाद को लेकर कही बड़ी

राजा भैया ने कहा कि ये इनकी पोल और इनकी कलई खोलते हैं. सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए जातियों की बात होती है. एक दूसरे को लड़ाया जाता है, समाज में जहर घोलने का काम किया जाता है और समाज में वर्चस्व पैदा होता है. इसके बाद राजा भैया ने भरवारी और मनौरी बाजार में भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और रोड शो भी किया. जहां उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया. 

राजा भैया यूपी की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार 6 बार विधायक रह चुके हैं. साल 2017 में मोदी लहर के बीच भी उन्होंने एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. पिछले 15 सालों से सपा ने कुंडा सीट से उनके खिलाफ अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था. लेकिन इस बार सपा की ओर से गुलशन यादव को टिकट दिया गया है. जो राजा भैया को उन्हीं के गढ़ में कड़ी टक्कर दे रहे हैं 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी पर भूपेश बघेल ने कसा तंज, जानें- क्या कहा?

UP Election 2022: सांसद मनोज तिवारी ने किए जीत के बड़े-बड़े दावे, जानिए- बीजेपी को कीतनी सीटें मिलने का अनुमान लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Update: यूपी पर अगले 48 घंटे भारी! नोएडा, आगरा समेत 50 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
यूपी पर अगले 48 घंटे भारी! नोएडा, आगरा समेत 50 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
देहरादून: UREDA की महिला अफसर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति समेत ससुराल के 5 लोगों पर केस दर्ज
देहरादून: UREDA की महिला अफसर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति समेत ससुराल के 5 लोगों पर केस दर्ज
Dehradun News: ऋषिकेश में गंगा बैराज पर उतरा सी-प्लेन, उत्तराखंड में हवाई पर्यटन की नई शुरुआत
देहरादून: ऋषिकेश में गंगा बैराज पर उतरा सी-प्लेन, उत्तराखंड में हवाई पर्यटन की नई शुरुआत
अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, यूपी में छिड़ी पोस्टर वॉर, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग
अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, यूपी में छिड़ी पोस्टर वॉर, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग

वीडियोज

Iran Vs US-Israel War: ईरान की 'Missile City'! क्यों भेदने में US का Advance Satellite भी फेल ?
Iran Vs US-Israel War: ईरान की सेना IRGC अपने ही देश के खिलाफ बगावत करेगी? Reza Pahlavi का दांव!
Trump Final Ultimatum to Iran: ट्रंप का 'धमकी मीटर'..Iran को बार-बार चेता रहे! | Iran Israel War
Iran US-Israel War: Shadow War तो बस झांकी थी,अब 'Epic Fury' ! क्या दहल जाएगा मिडिल ईस्ट?
Iran US-Israel War: ईरान की नाक के नीचे से पायलट को निकाल ले गया इजरायल! | Pilot Rescue

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: ईरान युद्ध के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, अब मिलेंगे डबल सिलेंडर, जानें किन्हें होगा फायदा?
ईरान युद्ध के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, अब मिलेंगे डबल सिलेंडर, जानें किन्हें होगा फायदा?
बिहार में नई सरकार की कवायद शुरु, 8 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक, हो सकते हैं ये फैसले
बिहार में नई सरकार की कवायद शुरु, 8 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक, हो सकते हैं ये फैसले
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामनेई बेहोश? ट्रंप की रात में बर्बादी वाली धमकी के बाद आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामनेई बेहोश? ट्रंप की धमकी के बाद आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
'4 घंटे तक बिना हिले-डुले देखी', रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के फैन हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, जमकर की तारीफ
'4 घंटे तक बिना हिले-डुले देखी', रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के फैन हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
IPL 2026: आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, पहले स्थान पर पंजाब किंग्स, जानिए अन्य का हाल
IPL 2026: आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, पहले स्थान पर पंजाब किंग्स, जानिए अन्य का हाल
ईरान के साथ सीजफायर-सीजफायर चिल्ला रहे ट्रंप को याद आए भारत-पाकिस्तान, बोले- 'अभी एक और जंग...'
ईरान के साथ सीजफायर-सीजफायर चिल्ला रहे ट्रंप को याद आए भारत-पाकिस्तान, बोले- 'अभी एक और जंग...'
How to sell Hay to UP Government: सरकार को सीधे भूसा कैसे बेच सकते हैं किसान? यूपी में 15 अप्रैल से शुरू होने जा रही खरीद
सरकार को सीधे भूसा कैसे बेच सकते हैं किसान? यूपी में 15 अप्रैल से शुरू होने जा रही खरीद
केंद्रीय हिंदी संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक करें आवेदन
केंद्रीय हिंदी संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक करें आवेदन
Embed widget