एक्सप्लोरर

University in Aligarh: अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की होगी स्थापना, शुरू हो चुकी है तैयारी 

Aligarh News: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Dr Dinesh Sharma) ने कहा कि सरकार अलीगढ़ (Aligrah) में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (Raja Mahendra Pratap Singh University) की स्थापना करने वाली है.

Raja Mahendra Pratap Singh University: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और दिनेश शर्मा (Dr Dinesh Sharma) आज अलीगढ़ (AliGarh) पहुंचे. दोनों डिप्टी सीएम ने अलीगढ़ के सर्किट हाउस में पहले विभागीय समीक्षा की और उसके बाद अतरौली स्वर्गीय कल्याण सिंह की त्रयोदशी संस्कार में भाग लेने के लिए रवाना हो गए. इस बीच उन्होंने मीडिया (Media) से भी बात की. दिनेश शर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह जी (Kalyan Singh) हम सबके मार्गदर्शक ही नहीं, सबसे बड़े समाज सुधारक (Social Reformer) भी थे. समाज में सबको अधिकार मिले, शिक्षा का अधिकार मिले, स्वास्थ्य का अधिकार मिले इसके प्रेरणा स्रोत के रूप में कल्याण सिंह जी का स्मरण हम सब करेंगे.  

अलीगढ़ में बनेगा विश्वविद्यालय
दिनेश शर्मा ने कहा कि माननीय कल्याण सिंह जी के क्षेत्र में अतरौली के हरदोई में हम डिग्री कॉलेज बना रहे हैं. ये डिग्री कॉलेज हम कल्याण सिंह जी को हम समर्पित करने वाले हैं. जल्द ही हम अलीगढ़ में एक बहुत बड़ा विश्वविद्यालय, जिसमें सभी प्रकार के विषय के पठन पाठन की प्रक्रिया होगी, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (Raja Mahendra Pratap Singh University) की स्थापना करने वाले हैं. 

महिलाओं और छात्राओं को बराबर का अधिकार
मदनी साहब के बयान को दिनेश शर्मा ने तालिबानी सोच बताया. उन्होंने कहा कि उनके जैसे संकीर्ण विचारधारा वाले लोग किसी प्रकार के विकास में महिलाओं की सहभागिता नहीं चाहते हैं. हमने सभी अपने विद्यालय में ऑर्डर कर दिया है कि जो भी हमारे विद्यालय चल रहे हैं जो लड़को या बालकों के लिए हैं उसमें बालिकाओं के लिए अध्ययन के लिए भी प्रवेश दिया जाए, इसके हमने आदेश कर दिए हैं. महिलाओं और छात्राओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए.

कल्याण सिंह जी की हर गांव और गली में चर्चा है
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह जी की हर गांव और गली में चर्चा है. ऐसे राम भक्त राष्ट्र भक्त उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जन नेता बाबूजी कल्याण सिंह जी के त्रयोदशी संस्कार में हम लोग आए थे. कुछ विभागीय परियोजना की भी हमने समीक्षा की है. इसमें जो सड़कों का काम है वो बहुत तेजी से हो रहा है. कुछ महत्वपूर्ण सड़कों का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा और कुछ यहां पर लोकार्पण शिलान्यास का कार्यक्रम है, उसको भी जल्द ही करेंगे.

विश्वविद्यालय की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यहां राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी के नाम से बनने वाले विश्वविद्यालय की तैयारियां भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं और जल्द ही उसका माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा शिलान्यास होगा. मुलायम सिंह की तरफ से कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि ना दिए जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वो नहीं आए उनकी इच्छा है. बाबू जी का कद इतना बड़ा है कि किसी के आने से उनके कद पर प्रभाव नहीं पड़ेगा. जैसे हम 2017 में जीते थे वैसे 2022 को दोहराएंगे. भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम करती है, इसी रास्ते पर आगे चलती है. लेकिन, जो लोग चुनाव आते ही अपने अलग-अलग रूप और रंग दिखाते हैं उनका इतिहास लोग ना भूले हैं, ना भारतीय जनता पार्टी के लोगों को भूलने देगी.

ये भी पढ़ें: 

यूपी के साढ़े पांच लाख गरीबों को मिली घर की सौगात, CM योगी ने सौंपी चाबी, जानें- क्या है सबसे खास

Uttarakhand Politics: कांग्रेस ने बीजेपी पर देश की संपत्तियों को बेचने का लगाया आरोप, कहा- ये राष्ट्र के लिए खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
UP News: आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget