एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा उम्मीवार बनाए जाने पर दिनेश शर्मा ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Rajya Sabha ByElection 2023: राज्य विधानसभा में भाजपा को मिले जोरदार बहुमत के कारण शर्मा का निर्वाचित होना लगभग तय है. दुबे की तरह वह भी ब्राह्मण समुदाय से हैं.

Rajya Sabha By-Election 2023: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रदेश में 15 सितंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रविवार को उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत केंद्र एवं राज्य में पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. यह उपचुनाव 15 सितंबर को होगा।. राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन के कारण यह सीट खाली हुयी है और उपचुनाव आवश्यक हो गया है. दुबे भाजपा से ही राज्यसभा सदस्य थे. इस सीट का कार्यकाल नवंबर 2026 तक है.

राज्य विधानसभा में भाजपा को मिले जोरदार बहुमत के कारण शर्मा का निर्वाचित होना लगभग तय है. दुबे की तरह वह भी ब्राह्मण समुदाय से हैं. शर्मा 2017-22 के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल में दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक थे. शर्मा ने उन्हें राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत पार्टी को धन्यवाद दिया.

राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कही ये बात

दिनेश शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ''मैं यह सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के लिए काम करूंगा कि मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें.'' उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 255 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी के क्रमशः 13 विधायक और छह विधायक हैं. राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नए सहयोगी ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधानसभा में छह विधायक हैं. 

दूसरी तरफ राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के पास 108 विधायक हैं और उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास नौ विधायक हैं. कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पास दो-दो विधायक हैं, जबकि बसपा के पास एक विधायक है. एक सीट (घोसी) खाली है, जिस उपचुनाव का परिणाम आठ सितंबर को घोषित होगा. 

जानें- कौन हैं दिनेश शर्मा

लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर 59 वर्षीय दिनेश शर्मा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं. उन्‍हें 2014 में भाजपा का राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया तो देश की राजनीति में उनकी पहचान बनी. लोकसभा चुनाव के दौरान वह गुजरात में पार्टी मामलों के प्रभारी बनाये गये. वह पहली बार 2008 में लखनऊ के महापौर के रूप में चुने गए थे. वह 2012 में फिर से चुनाव में खड़े हुए और दोबारा भारी बहुमत से जीते. शर्मा के निमंत्रण पर ही प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर 2016 में लखनऊ की रामलीला में शामिल हुए थे. उन्होंने संगठन (2014-15) के सदस्यता अभियान के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जब 10 करोड़ नए सदस्यों को इसमें शामिल किया गया था. 

दिनेश शर्मा हरियाणा में मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक और राजस्थान में राज्य भाजपा प्रमुख के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक भी रहे हैं. वह 2007 से 18 मार्च 2017 तक उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के प्रदेश प्रमुख भी रहे. दिनेश शर्मा राज्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के भी प्रमुख रह चुके हैं. इसके पहले लखनऊ महानगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद का भी उन्होंने दायित्व संभाला था. 

UP Politics: यूपी AIMIM के अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान, कहा- 'जिन लोगों ने अंग्रेजों के तलवे चाटे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: नहीं चलेगी टैक्सी की मनमानी, बुकिंग कैंसिल करने पर जुर्माना, सरकारी नियमों के दायरे में आएंगी
यूपी में नहीं चलेगी टैक्सी की मनमानी, बुकिंग कैंसिल करने पर जुर्माना, सरकारी नियमों के दायरे में आएंगी
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
उरई में कड़ी सुरक्षा के बीच UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा, 9 केंद्रों पर करीब 9600 अभ्यर्थी
उरई में कड़ी सुरक्षा के बीच UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा, 9 केंद्रों पर करीब 9600 अभ्यर्थी
Fatehpur News: जमीन विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम
फतेहपुर: जमीन विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Drone: ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
Embed widget