एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2024: अखिलेश यादव की डिनर पार्टी का 'स्वाद' बिगड़ा, नहीं पहुंचे सपा के आठ विधायक, देखें लिस्ट

Rajya Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी प्रमुख ने सोमवार रात एक डिनर पार्टी आयोजित की थी लेकिन अब उसका स्वाद बिगड़ता दिख रहा है.

UP Rajya Sabha Polls 2024: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान के लिए 14 घंटे से भी कम समय का वक्त बचा है. इससे पहले समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. माना जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की डिनर पॉलिटिक्स भी फेल हो गई है. सूत्रों का दावा है कि सपा प्रमुख द्वारा आहूत डिनर में 8 विधायक नहीं पहुंचे हैं.

सूत्रों ने दावा किया है कि पूजा पाल, महराजी देवी, राकेश पांडेय, राकेश सिंह,मनोज पांडे,विनोद चतुर्वेदी,अभय सिंह समेत आधा दर्जन विधायक अखिलेश के डिनर पर नहीं पहुंचे. दीगर है कि राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. इसमें से 8 बीजेपी और 3 सपा के हैं.  बीजेपी को अपने सभी विधायकों को जिताने के लिए 8 और विधायकों की जरूरत है वहीं सपा को 6 वोट चाहिए. 

बता दें महाराजी देवी, गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी हैं. महाराजी देवी के संदर्भ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया था कि वह क्रॉस वोटिंग कर सकती हैं. 

इसके अलावा राकेश पांडेय के नाम पर पहले से सस्पेंस था. हाल ही में उनके बेटे रितेश पांडेय, बसपा का दामन छोड़, भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. रितेश, फिलहाल अंबेडकरनगर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद हैं.

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस के दो विधायकों का सपा को राज्यसभा चुनाव में मिलेगा वोट? आराधना मिश्रा ने किया साफ

क्या है नंबर गेम?
सपा ने इस चुनाव में तीन प्रत्याशी- जया बच्चन, रामलाल जी सुमन और आलोक रंजन को प्रत्याशी बनाया है. 403 विधायकों वाली यूपी की विधानसभा में बीजेपी के 252, सपा के 108, कांग्रेस के 2, निषाद पार्टी 6, सुभासपा 6, अपना दल एस 13 और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2 विधायक हैं. इसके अलावा एक विधायक बसपा का भी है. हालांकि इसमें से 4 सीट खाली है और 2विधायकों को जेल से आकर वोट करने की परमिशन नहीं मिली है. ऐसे में कुल मतदाताओं की संख्या 397 हैं और हर राज्यसभा सीट के लिए 37 वोट की जरूरत है.

कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया यह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी के दोनों एमएलए, बीजेपी को ही वोट करेंगे. अखिलेश ने राजा भैया को भी अपने डिनर में आमंत्रित किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget