एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2024: बीजेपी ने अमरपाल मौर्य को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार, मिशन-80 के लिए बनाया है खास प्लान

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बीजेपी मौर्य समाज के एक और नेता का कद बढ़ा रही है. राज्यसभा के प्रत्याशियों की सूची में एक नाम प्रतापगढ़ के रहने वाले अमरपाल मौर्य की भी है.

Rajya Sabha Election 2024: बीजेपी अलग-अलग जातियों के लोगों को प्रतिनिधित्व देने के लिए अलग-अलग जातियों के नेताओं को अपनी पार्टी में सम्मान और पद देने का काम 2014 के बाद से लगातार कर रही है. बीजेपी ने अलग-अलग समय पर जातिगत सम्मेलनों के माध्यम से अलग-अलग जातियों के लोगों को अपने पाले में लाने की कोशिश की है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बड़े वोट बैंक मौर्य समाज के लिए बीजेपी ने 2014 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था और 2017 में पार्टी के चुनाव जीतने के बाद केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया था. तब से केशव मौर्य लगातार प्रदेश के नंबर दो के नेता के रूप में बने हुए हैं. इसके साथ ही मौर्य समाज का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं.

आज यानी रविवार (12 फरवरी) को जारी हुई राज्यसभा के प्रत्याशियों की सूची में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले 43 वर्षीय अमरपाल मौर्य को भी प्रत्याशी बनाया है. अमरपाल मौर्य ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत संघ के कार्यकर्ता के रूप में की थी. उन्होंने कुछ साल हरियाणा में जिला प्रचारक के रूप में जिम्मेदारी निभाई थी. इसके बाद अमरपाल मौर्य उमा भारती के करीब पहुंचे और 11 साल उमा भारती के पीए के रूप में काम किए. अमरपाल मौर्य उत्तर प्रदेश के संगठन में भी 2014 के बाद से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 2014 में केशव प्रसाद मौर्य के कार्यकाल में अमरपाल मौर्य प्रदेश मंत्री पहली बार बनाए गए और इसके बाद उनका दो बार का प्रदेश महामंत्री का कार्यकाल भी है. मौजूदा वक्त में अमरपाल मौर्य उत्तर प्रदेश संगठन में प्रदेश महामंत्री हैं. 2022 की विधानसभा चुनाव में अमरपाल मौर्य ने रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए थे.

अमरपाल मौर्य की है संगठन में अच्छी पकड़ 

पॉलिटिकल पंडितों की माने तो अमरपाल मौर्य को राज्यसभा भेजकर बीजेपी उनका कद बढ़ाना चाहती है, तो वहीं मौर्य समाज की एक नई लीडरशिप भी बीजेपी विकसित करना चाहती है. इस लीडरशिप के विकसित होने पर केशव प्रसाद मौर्य को झटका लग सकता है. क्योंकि अभी केशव मौर्य का कद मौर्य समाज में एक बड़े नेता के रूप में हैं. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में अमरपाल मौर्य को भी बीजेपी एक बड़े नेता के रूप में उभारना चाहती है. अमरपाल मौर्य की संगठन में काफी अच्छी पकड़ है.

ये भी पढ़ें: Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक अभी नहीं हुआ गिरफ्तार, एसएसपी ने दी अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, 10 जून तक आएंगी 35 नई ई-बसें, बनेंगे 45 चार्जिंग स्टेशन
नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, 10 जून तक आएंगी 35 नई ई-बसें, बनेंगे 45 चार्जिंग स्टेशन
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश
फतेहपुर में मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति और सास-ससुर के खिलाफ FIR
फतेहपुर में मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति और सास-ससुर के खिलाफ FIR
शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Embed widget