एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections Results 2024: यूपी में BJP के सभी 8 प्रत्याशियों की जीत, जया बच्चन को सबसे अधिक वोट, जानें किस मिले कितने मत

UP Rajya Sabha Polls 2024: समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में सांसद जया बच्चन, रिटायर आईएएस अधिकारी और यूपी के पूर्व मुख्‍य सचिव आलोक रंजन और रामजी लाल सुमन को मैदान में उतारा था.

UP Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं. वहीं इस चुनाव में बीजेपी के सभी आठ उम्मीदवारों की जीत हुई है और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार ही जीते हैं. इस चुनाव में सपा उम्मीदवार जया बच्चन को सबसे अधिक  41 वोट मिले हैं. इसके साथ ही सपा के दूसरे उम्मीदवार रामजी लाल सुमन को 40 वोट मिले हैं. हालांकि सपा के तीसरे उम्मीदवार आलोक रंजन को महज 19 वोट ही मिल पाए और सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से सपा के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ 29 वोट लाकर जीत गए. 

सपा ने राज्यसभा चुनाव में सांसद जया बच्चन, रिटायर आईएएस अधिकारी और यूपी के पूर्व मुख्‍य सचिव आलोक रंजन और दलित नेता रामजी लाल सुमन को मैदान में उतारा था. इनमें से आलोक रंजन की हार हुई है. समाजवादी पार्टी के सात विधायकों ने क्रॉस वोट करके बीजेपी के सभी उम्मीदवारों को विजय दिला दी. वहीं बसपा के एक मात्र विधायक ने बीजेपी को अपना वोट दिया.

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे. समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था जबकि बीजेपी ने पहले सात प्रत्याशी उतारे थे लेकिन बाद में उसने संजय सेठ के रूप में आठवां उम्मीदवार भी खड़ा कर दिया था, इस वजह से चुनाव आवश्यक हो गया था.

राज्यसभा चुनाव में किसे मिले कितने वोट?

सुधांशु त्रिवेदी (बीजेपी)- 38 वोट 
आरपीएन सिंह (बीजेपी)- 37 
तेजवीर स‍िंह (बीजेपी)- 38 वोट 
नवीन जैन (बीजेपी)- 38 वोट 
साधना सिंह (बीजेपी)- 38 वोट 
संगीता बलवंत (बीजेपी)- 38 वोट 
अमरपाल मौर्य (बीजेपी)- 38 वोट 
रामजी लाल (समाजवादी पार्टी)- 40 वोट 
जया बच्चन (समाजवादी पार्टी)- 41 
आलोक रंजन (समाजवादी पार्टी)- 19 वोट 

वहीं बीजेपी उम्मीदवारों की मिली जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को सम्मानित किया है. इसके साथ ही सीएम योगी ने जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है. सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी बधाई दी है.  

Rajya Sabha Elections Results 2024: यूपी में राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट जारी, BJP को 8 और सपा की दो सीट पर मिली जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में सरकारी अफसरों की बड़ी लापरवाही, बुजुर्ग महिला को कागजों में मुर्दा दिखाकर रोक दी पेंशन
महोबा में सरकारी अफसरों की बड़ी लापरवाही, बुजुर्ग महिला को कागजों में मुर्दा दिखाकर रोक दी पेंशन
Hapur News: ईमानदारी दिखाना पड़ा भारी, सरसों लौटाने गए युवक से दबंगों की मारपीट, तोड़ी हड्डियां
हापुड़ में ईमानदारी दिखाना पड़ा भारी, सरसों लौटाने गए युवक से दबंगों की मारपीट, तोड़ी हड्डियां
अयोध्या में जच्चा-बच्चा की मौत पर मामला गरमाया, सपा नेता बोले- 'ये सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि...'
अयोध्या में जच्चा-बच्चा की मौत पर मामला गरमाया, सपा नेता बोले- 'ये सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि...'
Basti News: बस्ती के डीएम-एसपी ने की गेहूं की फसलों की जांच, किसानों को बीमा और MSP का दिया भरोसा
बस्ती के डीएम-एसपी ने की गेहूं की फसलों की जांच, किसानों को बीमा और MSP का दिया भरोसा

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', AAP नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार
'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', AAP नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
50 रुपये से करोड़ों तक, 'अनुपमा' से चमकी रूपाली गांगुली की किस्मत, बनी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस
50 रुपये से करोड़ों तक, 'अनुपमा' से चमकी रूपाली गांगुली की किस्मत, बनी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget