एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में बन रहे श्री राम एयरपोर्ट का काम अंतिम चरण में, जल्द शुरू हो सकती हैं उड़ानें

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है. इसके साथ ही रामनगरी में एयरपोर्ट भी बन रहा है जिसका निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है.

Shri Ram Airport News: अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है. इसके साथ ही अयोध्या में विकास भी गति पकड़ रहा है. मंदिर के साथ-साथ रामनगरी में एयरपोर्ट भी बन रहा है जिसके निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है. जल्द ही उड़ानें शुरू होने की संभावना है.

श्री राम हवाई अड्डा के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि श्री राम हवाई अड्डे का काम अपने अंतिम चरण में है. रनवे और पार्किंग बे पूरी तरह से तैयार है. भवन का काम भी अंतिम चरण में है. सौंदर्यीकरण का काम जारी है. DGCA की टीम निरीक्षण करके गई है. उम्मीद है कि जल्द ही हमें लाइसेंस मिल जाएगा और उड़ानें शुरू हो जाएगी. इंडिगो एयरलाइंस ने हमें अपना फ्लाइट प्लान भेजा है. 

22 जनवरी को होना है रामलला का अभिषेक

अयोध्या में 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. राम मंदिर निर्माण की बात करें तो मंदिर की पहली मंजिल का उद्घाटन भी अगले साल 22 जनवरी तक होने की उम्‍मीद है, जब अयोध्या में मंदिर के गर्भगृह में रामलला का अभिषेक होगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस साल 31 दिसंबर तक मंदिर की पहली मंजिल का निर्माण कार्य पूरा करने का फैसला किया है.

सोमवार को राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की थी. बैठक के दौरान निर्माण कार्य में शामिल एजेंसियों ने मिश्रा को आश्वासन दिया कि भूतल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. उन्होंने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि मंदिर की पहली मंजिल भी उसी तारीख तक उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगी. 

करोड़ों लोगों को जोड़ा जाएगा कार्यक्रम से

इस कार्यक्रम से देश के सभी लोगों को जोड़ने के लिए आरएसएस और संघ से जुड़े संगठन भी जोर-शोर से अभियान चलाने जा रहे हैं. इन्हीं अभियानों के तहत राम मंदिर के निर्माण को लेकर बड़ा आंदोलन चलाने वाले विश्व हिन्दू परिषद ने अयोध्या में जनवरी, 2024 में होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए देशभर में 10 करोड़ से अधिक परिवारों को निमंत्रण देने की योजना बनाई है.

ये भी पढ़ें- 

UP News: पानी की समस्या से परेशान महिला पार्षद की 'गांधीगिरी', दफ्तर पहुंचकर अधिकारी की उतारी आरती

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
Noida News: नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget