एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas विवाद पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दी प्रतिक्रिया, स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कही ये बात

Swami Prasad Maurya: नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि "मुझे अगर किसी से सम्मान कराना है तो मुझे भी सम्मान करना पड़ेगा. यही कांग्रेस पार्टी का सोचना है और मेरा भी."

Ramcharitmanas Controversy: 26 जनवरी से कांग्रेस (Congress) उत्तर प्रदेश में 'हाथ से हाथ जोड़ो' (Hath Se Hath Jodo) अभियान शुरू करने जा रही है, जिसे लेकर पार्टी ने प्रदेश में अपनी तैयारियां तेज कर दी है. इन्हीं तैयारियों के बीच पश्चिमी यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Nasimuddin Siddiqui) अमरोहा पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर मुझे किसी से सम्मान कराना है तो मुझे भी सबके धर्म का सम्मान करना पड़ेगा. 

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि "कौन क्या कहता है इससे मुझे कोई मतलब नहीं, लेकिन मुझे अगर किसी से सम्मान कराना है तो मुझे भी सम्मान करना पड़ेगा. सबके धर्म का, सबके मजहब का सम्मान करना पड़ेगा. यही कांग्रेस पार्टी का सोचना है और यही मेरा सोचना है."

मौर्य को लेकर किया ये दावा

नसीमुद्दीन ने कहा, हो सकता स्वामी प्रसाद मौर्य मुझसे उम्र में बड़े हैं लेकिन 1996 में मैंने ही उन्हें बसपा में ज्वाइन कराया था. किसी के धर्म के बारे में कोई आलोचना नहीं कर सकता. अगर मैं कोई अच्छा काम करता हूं तो मैं पहले बिस्मिल्लाह पढ़कर करता हूं और हमारे अन्य मजहब के लोग श्री गणेश बोलकर करते हैं. ऐसा सवाल नहीं होना चाहिए जिससे किसी के दिल में धक्का लगे.

नफरत खत्म करने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा'

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नफरत तोड़ने के लिए माननीय राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. हिंदुस्तान में नहीं दुनिया में कोई हो तो बता दीजिए. अपने लिए नहीं समाज के लिए यात्रा शुरू की गई. बेरोजगारी दूर करने के लिए महंगाई के खिलाफ किसानों के हित में महिलाओं के सम्मान में राहुल जी के भारत जोड़ो यात्रा की. इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है. सिर्फ देश में नफरत खत्म करने के लिए ये यात्रा निकाली गई है. भारत को जोड़ने का भारत को मजबूत करने का काम किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से ओवैसी की AIMIM भी खफा, राम भक्तों को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
Noida News: नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget